स्वतंत्र अवाज विशेष
सर्व आदिवासी समाज उतरेगा चुनावी मैदान में.. छत्तीसगढ़ में 50 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा सर्व आदिवासी समाज..
बिलासपुर- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले शर्मा आदिवासी समाज ने 50 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है आज बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने प्रदेश में आदिवासियों के साथ हो रहे अन्याय की बात कहते हुए आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में उतरने का एलान किया है.. बिलासपुर प्रेस क्लब में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने पत्रकार वार्ता कर आदिवासी प्रदेश में आदिवासियों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर मोर्चा खोला और आगामी चुनाव में आदिवासी समाज की ओर से 50 सीटों पर दावेदारी की बात कही.. मीडिया से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि.. छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य प्रदेश है लेकिन प्रदेश में आदिवासियों के स्थिति अच्छी नहीं है पेशा कानून लागू होने के बाद भी आदिवासियों के जल जंगल जमीन और संविधान द्वारा प्रदत्त मूलभूत अधिकारों का हनन हो रहा है ऐसे में अब प्रदेश के आदिवासी समाज एकत्रित होकर अपनी मांग को बुलंद करेंगे.. पत्रकार वार्ता के साथ ही सर्व आदिवासी समाज ने 2023 विधानसभा चुनाव का बिगुल भी फूंक दिया है..



