स्वतंत्र अवाज विशेष

बिलासपुर कटनी रेल लाइन पर हुआ भीषण रेल हादसा.. हादसे के बाद इंजन में लगी आग.. बिलासपुर से रेल्वे अधिकारियों की टीम रवाना..

बिलासपुर जोन के अंतर्गत आने वाले शहडोल सिंहपुर लाइन पर एक बड़ा रेल हादसा हुआ है जहां दो माल गाड़ियों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई है दुर्घटना इतना बहाय भयावह है कि मौके पर ही एक की मौत हो गई है.. स्वतंत्र आवाज को मिली जानकारी के अनुसार या ट्रेन हादसा सुबह करीब 7 बजे के आस पास का बताया जा रहा है.. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ साकेत रंजन से मिली जानकारी के अनुसार घटना के पीछे की वजह सेओवरसूट की बताई जा रही है.. जानकारी के अनुसार हादसे में 15 से ज्यादा मालगाड़ी के वैगन पटरी से डिरेल हो चुके हैं, वही इस भयंकर हादसे के बाद इंजन में आग लगने की जानकारी भी सामने आ रही है घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर रेल जोन के अधिकारी कर्मचारी रिलीफ वेन, मेडिकल टीम, रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है.. स्थानीय प्रशासन की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.. दुर्घटना के पीछे और क्या वजह है बाद में स्पष्ट हो पाएगा..
फिलहाल बिलासपुर कटनी रेल यातायात बाधित है इस वजह से कटनी और बिलासपुर की ओर आने जाने वाली ट्रेनो और माल गाड़ियों को रोक दिया गया है.. इस भीषण हादसे में कुछ लोगों के कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है.. बताया जा रहा है कि सिंहपुर स्टेशन के पास कोयला लोडेड गाड़ी खड़ी थी और रेड सिग्नल था लेकिन उसी समय दूसरी कोयला लोडेड गाड़ी उसी ट्रैक पर आ गई और यह भीषण हादसा हो गया..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!