स्वतंत्र अवाज विशेष

माफिया अतीक अहमद और असरफ की मीडिया के सामने गोली मारकर हत्या.. हत्या के बाद कुछ जगहों में तोड़फोड़ तो कुछ जगहों में पत्थरबाजी की घटना..

डेस्क- उमेश पाल हत्याकांड मामले में पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की देर रात काल्विन अस्पताल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई.. अतीक और असरफ को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए काल्विन अस्पताल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था..  इस दौरान अतीक और असरफ मीडिया से बात कर रहे थे कि अचानक कुछ लोगों ने अतीक की कनपटी के करीब से फायरिंग शुरू कर दी.. उसी समय  10 फायर किए गए.. 
अज्ञात वाहनों से आए हमलावरों ने सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने के बाद समर्पण कर दिया.. पुलिस ने मौके से नवीन तिवारी,अरुण मौर्या और सोनू नामक युवक गिरफ्तार किया है.. घटना के बाद जिले की सीमा को सील कर दिया है.. मौके पर आरएएफ को भी बुला लिया गया है..
अतीक अहमद और असरफ की हत्या के बाद जिले को सील कर दिया गया है स्वतंत्र आवाज़ को मिली जानकारी के अनुसार कुछ इलाकों में तोड़फोड़ की घटना की जानकारी सामने आई है वहीं कुछ जगहों पर पत्थरबाजी की सुचना मिल रही है.. माफिया अतीक अहमद और असरफ के शव को भारी सुरक्षा के बीच रखा गया है.. मिली जानकारी के अनुसार वहीं उमेश पाल के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!