बिलासपुर/डेस्क– 7 अगस्त 2025
रक्षा बंधन का त्योहार इस बार शनिवार, 9 अगस्त 2025 को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा.. भाई-बहन के अटूट प्रेम और रक्षा-संकल्प का प्रतीक यह पर्व इस साल विशेष ज्योतिषीय संयोग के साथ आ रहा है, जिससे इसका महत्व और अधिक बढ़ गया है..

कब है रक्षा बंधन..

कई पंचांगों में इसे 8 अगस्त की रात को भी दिखाया गया है, लेकिन भद्रा काल के कारण राखी बांधने का कार्य 9 अगस्त को ही शुभ रहेगा..

शुभ मुहूर्त और भद्रा काल..

राखी बांधने का सबसे उत्तम समय- सुबह 5:47 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक

भद्रा काल- 8 अगस्त दोपहर 2:12 बजे से 9 अगस्त तड़के 1:52 बजे तक

अत: 9 अगस्त को सुबह शुभ मुहूर्त में ही राखी बांधना श्रेष्ठ रहेगा..

खास ज्योतिषीय संयोग..

इस बार रक्षा बंधन पर तीन विशेष संयोग बन रहे हैं.. सौभाग्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, श्रवण नक्षत्र.. ये योग लगभग 95 वर्षों बाद एकसाथ बन रहे हैं, जो इस दिन को अत्यंत शुभ और फलदायी बनाते हैं..

पूजा विधि और राखी बांधने की परंपरा..

सबसे पहले भगवान गणेश और कुल देवी-देवताओं की पूजा करें, एक थाली में रोली, चावल, राखी, मिठाई और दीपक रखें.. भाई को तिलक लगाएं, आरती उतारें और रक्षा सूत्र (राखी) बांधें, मिठाई खिलाकर उनसे सुरक्षा और आशीर्वाद प्राप्त करें.. इस वर्ष पीली, लाल, या मौली से बनी राखियां शुभ मानी जा रही हैं, बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए मंत्रोच्चार के साथ राखी बांधें..

राशि के अनुसार राखी का चयन: भाई की राशि बताएगी कौन सी राखी शुभ है..

राशि राखी का रंग / प्रकार लाभ
मेष (Aries) लाल या केसरिया ऊर्जा और आत्मबल बढ़ेगा
वृषभ (Taurus) सफेद या गुलाबी रिश्तों में मधुरता और आर्थिक लाभ
मिथुन (Gemini) हरा या हल्का नीला मन की शांति और वाणी में मिठास
कर्क (Cancer) चांदी की राखी या सफेद मानसिक मजबूती और पारिवारिक सुख
सिंह (Leo) सुनहरी या नारंगी आत्मविश्वास और मान-सम्मान
कन्या (Virgo) हरा या पीला बुद्धि और स्वास्थ्य लाभ
तुला (Libra) नीला या गुलाबी सौंदर्य, संतुलन और वैवाहिक सुख
वृश्चिक (Scorpio) लाल या मैरून साहस और सुरक्षा
धनु (Sagittarius) पीला या सुनहरा भाग्य वृद्धि और धर्म लाभ
मकर (Capricorn) नीला या काला सफलता और कार्य में स्थिरता
कुंभ (Aquarius) नीला या बैंगनी नवाचार और मित्रता में वृद्धि
मीन (Pisces) सफेद या हल्का गुलाबी दया, प्रेम और आध्यात्मिक शांति

यदि बहन को भाई की राशि न पता हो, तो पीली या लाल मौली राखी सभी के लिए शुभ मानी जाती है।