बिलासपुर

चावल दलाल और सूदखोर का खुलेआम आतंक, डीपी और स्टेटस में गोली बंदूक डाल, कर रहा धमकी भरे पोस्ट.. क्या खाद्य विभाग से मिल का चावल दलाल को संरक्षण..?

बिलासपुर– शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए एक चावल दलाल और ब्याजखोरी में लिप्त व्यक्ति खुलेआम सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर रहा है.. सोनू नाम के व्यक्ति ने अपने व्हाट्सएप डीपी और स्टेटस पर पिस्टल और बंदूक की तस्वीर लगाकर लोगों को धमकाने की कोशिश की है.. जानकारी के अनुसार, आरोपी बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर में रहता है और शहर के कई शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के संचालकों से सांठगांठ कर गरीबों के लिए आने वाले सरकारी चावल की बड़े पैमाने पर हेराफेरी करता है.. क्षेत्र के विभागीय निरीक्षक जानकर भी अनजान बनने की अवॉर्ड विनिंग ऐक्टिंग करते है..

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, सोनू सूद पर पैसे देने के धंधे में भी सक्रिय है इतना ही नहीं कई लोगों का कहना है कि, ब्याज की रकम वसूलने और चावल की अफरा तफरी में कोई बाधा खड़ा न हो इसके लिए गोली बंदूक की तस्वीर डालकर लोगों को धमकाता है जिस तरह के व्हाट्सएप स्टेटस उसके द्वारा डाले जाते है उनके भी उसकी मानसिकता की जानकारी मिलती है..

पूर्व में हो चुकी है कार्रवाई..

चावल दलाल सोनू ठाकुर के खिलाफ लगभग 5 वर्ष पहले चावल की अफरा तफरी करने वाले इस चावल दलाल और सूदखोर के खिलाफ सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चावल की अफरा तफरी करते हुए कार्रवाई हुई थी, नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वॉर्ड क्रमांक 21 गुरु घासीदास नगर की जनता द्वारा पकड़कर इसे सिविल लाइन पुलिस के हवाले किया गया था.. जिसके बाद जरहाभाठा मिनिबस्ती में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान पर भी कार्रवाई की गई थी.. एक बार फिर इसकी करतूत को लेकर शहर के एक थाने में लिखित शिकायत दी गई है.. शिकायतकर्ता ने पुलिस को आरोपी के धमकी भरे व्हाट्सएप डीपी और स्टेटस के स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध कराए हैं..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!