बिलासपुर

मटकी सजाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, मेरिट छात्रों का हुआ सम्मान..

बिलासपुर– त्योहारों के इस मौसम में शहर के विद्यालयो में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने और उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.. इसमें राखी बनाओ और कृष्ण जन्माष्टमी के लिए मटकी सजाओ प्रतियोगिताएं शामिल रहीं.. प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, रंग-बिरंगी राखियों और आकर्षक सजावट वाली मटकियों ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, ऐसे आयोजन बच्चों में सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं के प्रति जुड़ाव बढ़ाते हैं.. इस अवसर पर विद्यालय की मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों का भी सम्मान किया गया.. विशेष बात यह रही कि इन छात्रों को उनके अभिभावकों के हाथों सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास और प्रेरणा का संचार हुआ..

विद्यालय प्राचार्य ने कहा कि, बच्चों के योग्य नागरिक बनने में शिक्षकों और अभिभावकों दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.. ऐसे कार्यक्रम बच्चों को न केवल शैक्षणिक बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से भी समृद्ध बनाते हैं, कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों की उत्साही उपस्थिति रही, विद्यालय प्रबंधन ने आशा जताई कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!