इनर व्हील क्लब ऑफ बिलासपुर रॉयल्स ने किया स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन.. विवेकानंद स्कूल, मंगला में बच्चों के साथ मिलकर मनाया आजादी का जश्न..

बिलासपुर– इनर व्हील क्लब ऑफ बिलासपुर रॉयल्स ने स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन विवेकानंद स्कूल, मंगला में बच्चों के साथ हर्ष और उल्लास के वातावरण में मनाया.. इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रीति सिंह तथा सभी शिक्षकों ने गरमजोशी से स्वागत किया.. कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष असमा नासिर खान, सचिव लीना सिंह, सदस्य श्रद्धा दुबे, रावनीत टिब्ब, प्रीति सलूजा, सुधिक्षा सखूजा , डॉ. आकांक्षा एवं डॉ. शिखा सिंह उपस्थित रहीं..

क्लब की ओर से बच्चों को टोकन ऑफ लव के रूप में फ्रूटी, केक और बिस्किट वितरित किए गए, विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसकी सराहना स्वरूप ₹500 का उपहार प्रदान किया गया.. कार्यक्रम ने न केवल स्वतंत्रता दिवस की महिमा को उजागर किया, बल्कि समाज में प्रेम, सहयोग और आनंद का संदेश भी दिया..



