शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उस्लापुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, पार्षद किरण राजेंद्र टंडन ने किया ध्वजारोहण..

बिलासपुर– आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उस्लापुर में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर वॉर्ड क्रमांक 3 साईं नगर उसलापुर अमेरी की पार्षद किरण राजेंद्र टंडन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं, उन्होंने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और उपस्थित जनसमूह के साथ मिलकर राष्ट्रगान गाया..

विद्यालय के शिक्षकगणों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों को देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित रहने की प्रेरणा दी.. वहीं पार्षद किरण राजेंद्र टंडन ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि, आज का दिन हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि हम अपने राष्ट्र की प्रगति में किस तरह योगदान दे सकते हैं, उन्होंने बच्चों से शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को भी अपनाने की अपील की.. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, वार्डवासी और गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए, ध्वजारोहण के बाद सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं..



