बिलासपुर में गैस सिलेंडरों की अवैध रीफिलिंग पर कार्रवाई.. खाद्य विभाग की टीम ने 41 सिलेंडर किया जब्त..

बिलासपुर- खाद्य विभाग की टीम ने द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश 2000 के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान शहर के तीन संस्थानों से कुल 41 घरेलू गैस सिलेंडर और रीफिलिंग में उपयोग होने वाली सामग्री जप्त की गई.. बिलासपुर कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर द्वारा टीम को अवैध रिफिलिंग करने वाले किचन केयर और अन्य दुकानदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे जिसके बाद टीम ने शहर के अलग अलग इलाकों में कार्रवाई की है..

तीन संस्थानों पर छापा..
आशीष ट्रेडर्स, ओल्ड बस स्टैंड बिलासपुर से 10 घरेलू सिलेंडर
शुभम किचन केयर गैस रिपेयर, कोनी से 13 घरेलू सिलेंडर
आर्य फ्रिज एवं गैस चूल्हा रिपेयर, कोनी बिलासपुर से 18 सिलेंडर
कुल मिलाकर 41 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए

खाद्य विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई..
यह कार्रवाई खाद्य विभाग की जांच टीम द्वारा की गई, जिसमें सहायक खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी, सविता शर्मा, अजय मौर्य, विनीता दास और खाद्य निरीक्षक मंगेश कांत, वर्षा सिंह एवं वसुधा राजपूत शामिल थे..
जप्त किए गए सिलेंडरों और उपकरणों को खाद्य विभाग ने सुरक्षित रख लिया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे की कार्यवाही की जाएगी।



