रवि परयानी बने छत्तीसगढ़ राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष..
संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवर्ष कुमार सपरिया एवं प्रदेश महासचिव विजय धृतलहरे द्वारा इस आशय का नियुक्ति पत्र जारी किया

बिलासपुर– शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ, छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति की एक आवश्यक वर्चुअल बैठक आयोजित हुई.. इस बैठक में सर्वसम्मति से बिलासपुर जिले के रवि परयानी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया..
संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवर्ष कुमार सपरिया एवं प्रदेश महासचिव विजय धृतलहरे द्वारा इस आशय का नियुक्ति पत्र जारी किया गया, बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, रवि परयानी को यह दायित्व सौंपा गया है कि वे संगठन की गतिविधियों को मजबूती से संचालित करेंगे, राशन दुकानदारों एवं विक्रेताओं के हितों की रक्षा करेंगे तथा संगठन को बिलासपुर जिले में और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाएंगे..
संघ ने विश्वास जताया है कि रवि परयानी अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, समर्पण और कुशल नेतृत्व क्षमता के साथ करेंगे, नियुक्ति मिलने के बाद रवि परयानी ने कहा कि वे जिले के सभी राशन दुकानदारों और विक्रेताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराने का प्रयास करेंगे और संगठन को नई दिशा देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे..
बता दें कि यह संघ राशन दुकानदारों एवं विक्रेताओं के अधिकारों की रक्षा और सरकारी योजनाओं के सुचारू संचालन के लिए लगातार कार्यरत है.. संघ को उम्मीद है कि रवि परयानी के नेतृत्व में बिलासपुर जिले में संगठन और अधिक सक्रिय एवं मजबूत होगा..



