बिलासपुर पहुंचे खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा.. निरीक्षण के दौरान छात्रावास और शासकीय उचित मूल्य दुकान में मिली अव्यवस्था पर खाद्य आयोग अध्यक्ष सख्त.. राशन दुकान को निलंबित करने और छात्रावास अधीक्षक पर कार्रवाई के निर्देश..

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास, आंगनबाड़ी, शासकीय उचित मूल्य दुकान और सेंट्रल किचन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया..

बिल्हा क्षेत्र स्थित अनुसूचित जाति व जनजाति छात्रावास में मिली अव्यवस्था को देखकर खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा नाराज़ नजर आए। उन्होंने छात्रों से भोजन और रहने की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मौके पर मिली लापरवाही पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई और आदिम जाति विभाग के अधिकारी को छात्रावास अधीक्षक प्रशांत धर दिवान के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए..

इसके बाद उन्होंने बिल्हा क्षेत्र के भैंसबोड़ ग्राम पंचायत की शासकीय उचित मूल्य दुकानों का भी निरीक्षण किया.. दुकान में मिली अनियमितताओं पर उन्होंने संचालक के खिलाफ निलंबन की की कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों दिए उन्होंने स्पष्ट कहा कि पात्र हितग्राहियों को राशन वितरण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी..

निरीक्षण के बाद खाद्य आयोग अध्यक्ष ने कलेक्टर कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने खाद्य आपूर्ति और छात्रावास संचालन से जुड़ी शिकायतों पर चर्चा की और अधिकारियों को जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए..

निरीक्षण के बाद संदीप शर्मा ने कलेक्टर कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में समीक्षा बैठक ली, जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी, खाद्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी और आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी शामिल हुए, बैठक में उन्होंने शिकायत निवारण हेल्पलाइन 18002333663 पर प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की और कहा कि हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए..




