क्राइम

चोरी का लोहा ट्रक में भरकर ले जाते आरोपी गिरफ्तार.. सरकंडा के कुख्यात कबाड़ी संतोष रजक को हथियार के साथ पुलिस ने दबोचा.. 5 टन 2 क्विंटल लोहे का कबाड़ जप्त..

बिलासपुर– जिले में बढ़ती चोरी और अवैध कारोबार पर नकेल कसने के निर्देश के बाद सरकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.. पुलिस ने परसाही क्षेत्र से एक ट्रक में अवैध कबाड़ ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.. आरोपियों के कब्जे से करीब 05 टन 02 क्विंटल लोहे का कबाड़ जिसकी कीमत लगभग 90 हजार रुपये बताई जा रही है, ट्रक वाहन (क्रमांक CG 10 JB 8514) सहित जब्त किया गया है..

सरकंडा क्षेत्र के कुख्यात कबाड़ी संतोष रजक का चोरी का लोहा ले जा रहे आरोपी शौकत खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसके बाद कुख्यात कबाड़ी संतोष रजक को भी पुलिस ने धारदार हथियार से साथ दबोचा..

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देश पर जिले में चोरी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की मुहिम चलाई जा रही है। इसी क्रम में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित की गई.. जिस पर मुखबिर से सूचना मिली थी कि, परसाही क्षेत्र में एक ट्रक चोरी का कबाड़ लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और ट्रक को रोक लिया। जांच के दौरान ट्रक में बड़ी मात्रा में लोहे का कबाड़ मिला। आरोपी सौकत खान से पूछताछ में कबाड़ की वैध रसीद या अनुमति पत्र नहीं मिला..

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 41(1-4) जाफौ/379 भादवि के तहत मामला दर्ज कर लिया है.. आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक और कबाड़ जब्त किया गया है.. सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि, दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है.. कबाड़ की सप्लाई चेन और संभावित चोरी के नेटवर्क की जांच की जा रही है, पुलिस का कहना है कि अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ जिलेभर में कार्रवाई अभियान आगे भी जारी रहेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!