सीपत थाने में विवाद, शौचालय के गेट पर मोदी–साय का बैनर.. भाजपाइयों का हंगामा.. थाना प्रभारी पर गंभीर लापरवाही का आरोप.. कार्रवाई की मांग
थाने परिसर में बने सार्वजनिक शौचालय के गेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पोस्टर अस्थायी रूप से लगाया गया पाया लगाने पर हंगामा..

बिलासपुर– दीपावली के ठीक एक दिन पहले सीपत थाना उस वक्त विवादों में घिर गया, जब थाने परिसर में बने सार्वजनिक शौचालय के गेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पोस्टर अस्थायी रूप से लगाया गया पाया गया.. बताया जा रहा है कि सुशासन पखवाड़ा के तहत लगाए गए इस सरकारी बैनर को शौचालय का दरवाजा टूटने के कारण अस्थायी गेट के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था.. जैसे ही यह जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को मिली, थाने में हड़कंप मच गया और मामला तूल पकड़ लिया, भाजपा नेताओं ने इसे गंभीर अपमान बताते हुए थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की..
थाने में हंगामा, नारेबाजी और घेराव..
जानकारी मिलते ही भाजपा जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, सीपत मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष अभिलेष यादव, वरिष्ठ नेता मन्नू ठाकुर, मदनलाल पाटनवार, बसंत साहू, भाजयुमो अध्यक्ष तुषार चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुँचे..थाने में पूछताछ के दौरान जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की.. भाजपा नेताओं ने थाना प्रभारी पर आरोप लगाया कि — “उनके संरक्षण में क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और आपराधिक गतिविधियाँ बढ़ रही हैं, यहाँ तक कि थाना परिसर में ही बंद कमरों में बाहरी लोगों को बुलाकर शराबखोरी की जाती है।”
डीएसपी पहुँचे मौके पर, कार्यकर्ताओं से की बात
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी निमितेश सिंह मौके पर पहुँचे और कार्यकर्ताओं से चर्चा की, भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पोस्टर को शौचालय में लगाने वाले जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की.. डीएसपी ने मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया, जिसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए..
मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे..
उर्विजेश कौशिक, नारायण साहू, अनिल साहू, ललित यादव, वैभव तंबोली, विशाल तंबोली, पुष्पेंद्र दास, रिंकू शर्मा, विक्रम राजपूत, जयशंकर साहू, मनीष जायसवाल, दिनेश विजय, परमेश्वर साहू, परमेश्वर रजक, प्रमोद शर्मा, कुलदीप यादव, शुभम यादव, सोनू रजक, जीतू यादव, गौतम राजपूत, दीपक वैष्णव, एजाज खान, नवल कश्यप, अनिल रजक समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे..
भाजपा की चेतावनी: “थाना प्रभारी हटे बिना आंदोलन जारी रहेगा” भाजपा नेताओं ने साफ कहा कि जब तक थाना प्रभारी को हटाकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं की जाती, भाजपा सीपत मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने आरोप लगाया कि — “थाना लोकार्पण के दौरान लगाया गया शिलालेख भी परिसर से हटा दिया गया है.. इस पर भाजपा ने पहले भी आपत्ति जताई थी और शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।”



