बिलासपुर

तिफरा में पीडीएस चावल की अफरा तफरी का सरगना बना आटा चक्की का संचालक.. जनता चावल को डकार कर हो रहा मालामाल.. 

बिलासपुर– जिले में चावल की अफरा तफरी करने वालों में एक नाम तिफरा क्षेत्र में स्थित महामाया आटा चक्की का संचालक भी शामिल है, खरीद फरोख्त के जरिए जनता के चावल की अफरा तफरी करने का काम आटा चक्की संचालक द्वारा किया जा रहा है.. दरअसल तिफरा बाजार और यदुनंदन नगर मोड़ के पास स्थित महामाया आटा चक्की के नाम पर चक्की का संचालन किया जाता है लेकिन आटा चक्की के आड़ में शासन की महत्वाकांक्षी योजना पर पलीता लगाने काम आटा चक्की संचालक द्वारा किया जा रहा है,

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, ग्राहकों को 23 रुपए के हिसाब से पैसे का लालच देकर चावल एकत्रित करने का काम आटा चक्की संचालक द्वारा किया जा रहा है, इतना ही नहीं बड़ी मात्रा में चावल खरीदने का दावा भी आटा चक्की संचालक करता है.. शासकीय उचित मूल्य दुकान के पास स्थित दुकान का फायदा उठाकर दुकान संचालक द्वारा गरीबों के बच्चों का हक खाकर चावल की बड़ी मात्रा में अफरा तफरी करने का काम संचालक द्वारा किया जाता है..

एक तरफ फ्री में चावल वितरण की योजना चलाकर सरकार द्वारा गरीब रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली जनता का पेट भरने के शासकीय उचित मूल्य दुकान के जरिए उन्हें प्रदान करने का काम किया जा रहा है दूसरी ओर व्यापारी, शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक और दलालों द्वारा सिंडिकेट बनाकर पीडीएस चावल की डाकेबाजी कर योजना पर पलीता लगाने का काम किया जा रहा है, उन्हीं में से एक शहर के तिफरा में स्थित आटा चक्की संचालक द्वारा किया जा रहा है अब देखने वाली बात होगी कि, गरीबों के राशन को डकारने वाले आटा चक्की संचालक पर खाद्य विभाग किस तरह की कार्रवाई करती है और क्या उस क्षेत्र में स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का भी इस अफरा तफरी में कोई हिस्सेदारी है या नहीं उसका खुलासा करती है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!