बिलासपुर

व्यापार विहार शराब दुकान और अहाता प्रांगण में जमकर मारपीट.. लाठी डंडों से एक दूसरे का सिर फुटव्वल.. बस स्टैंड कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन.. जाना है तो, अपनी जान को बचाकर जाना यहां..

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक एक-दूसरे को दौड़ाकर पीटते दिखाई दे रहे हैं..

 

बिलासपुर– न्यायधानी बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित शराब भट्टी और अहाता प्रांगण में देर शाम फिर से जबरदस्त बवाल हो गया.. शराबियों के दो पक्षों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि लाठी-डंडों, बोतलों और लात-घूंसे से ताबड़तोड़ मारपीट शुरू हो गई.. पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक एक-दूसरे को दौड़ाकर पीटते दिखाई दे रहे हैं..

लाठी-डंडे लेकर भिड़े युवक, भट्टी में मचा हड़कंप..

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि, एक समूह के लोग लाठी लेकर दूसरे पक्ष पर टूट पड़ते हैं, कुछ युवक बोतलें हाथ में लिए धमकाते नजर आते हैं, जबकि कई लोग मौके से जान बचाकर भागते हुए दिखाई देते हैं, मारपीट इतनी तीखी थी कि सड़क पर अफरातफरी मच गई और लोगों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी..

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि, विवाद शराब खरीदने को लेकर हुई छोटी सी कहासुनी से शुरू हुआ था, लेकिन देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया, दोनों ओर से ताबड़तोड़ हमले किए गए, जिससे 2–3 युवकों के घायल होने की खबर है।

भट्टी में सुरक्षा व्यवस्था शून्य— न गार्ड, न रोक-टोक, कर्मचारी भी नहीं देते जानकारी..

घटना के दौरान शराब भट्टी परिसर में सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था, न कोई सुरक्षा गार्ड दिखाई दिया और न ही भट्टी प्रबंधन की तरफ से किसी ने हालात संभालने की कोशिश की, इतना ही नहीं कई बार लड़ाइयों में काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल होते है इसलिए उनके द्वारा अधिकारियों को जानकारी भी नहीं दी जाती है.. शराबियों ने कुछ मिनटों तक बेखौफ मारपीट की और मौके से फरार हो गए..

यह पहली घटना नहीं, आए दिन होते हैं दंगल, अहाता वालों की गुंडागर्दी..

स्थानीय व्यापारियों और आसपास के लोगों ने बताया कि,  व्यापार विहार की शराब भट्टी में आए दिन ऐसा हंगामा होता रहता है, नशे में धुत युवक अक्सर झगड़े, गाली-गलौज और मारपीट करते रहते हैं.. कई बार अहाता चालकों की गुंडागर्दी भी देखने को मिलती है जो शराब पीने बैठे लोगों से हुज्जतबाजी और मारपीट करते दिखाई देते हैं, लेकिन आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा संरक्षण होने की वजह से अहाता संचालकों की गुंडागर्दी चलती रहती है..

पुराना बस स्टैंड की घटना अभी भी ताज़ा..

इसके पहले पुराना बस स्टैंड स्थित शराब भट्टी में हुए विवाद में एक युवक की बोतल फोड़कर हत्या कर दी गई थी, उस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की बात कही गई थी, लेकिन हालात में कोई खास बदलाव नहीं आया..

लगातार हो रही घटनाओं के कारण शहरवासियों ने आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं कि, आखिर शराब भट्ठियों में सुरक्षा व्यवस्था कब कड़ाई से लागू होगी..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!