स्वतंत्र अवाज विशेष
बिलासपुर आबकारी की बड़ी कार्रवाई.. 5 प्रकरणों में 68.5 लीटर कच्ची शराब समेत 1230 किलो महुआ लाहान जप्त..
बिलासपुर– आबकारी विभाग बिलासपुर की कार्यवाही
कलेक्टर बिलासपुर अवनीश कुमार शरण के निर्देश तथा सहायक आयुक्त आबकारी जिला बिलासपुर दिनकर वासनिक के मार्गदर्शन मेंआबकारी विभाग द्वारा नववर्ष को दृष्टिगत रखते हुए 18 जनवरी को चकरभाठा क्षेत्र में अवैध मदिरा विक्रेताओं पर कार्यवाही की गई.. इस दौरान आबकारी की टिम ने 68.5 लीटर कच्ची शराब एवं 1230 किलोग्राम महुआ लाहान जप्त किया गया है.. कार्रवाई के दौरान 04 आरोपियो को गिरफ्तार
किया गया है, विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में 02 अजमानतीय प्रकरण बनाएं गए है.. पकड़े गए आरोपीयों में ललिता जांगडे निवासी गोबरीपाट कोटा से जप्त मदिरा 8.5 लीटर महुआ शराब एवं 1230 किलो ग्राम, लावारिस प्रकरण में एक गोबरीपाट कोटा में 60लीटर महुआशराब जब्त किए जाकरअरोपियो को आब. अधि. की धारा 34(1)(क)34(2) 59(क) के अंतर्गतप्रकरण कायम किया गया है.. कार्यवाही में स.जि.आब.अधि. कल्पना राठौर, छबिपटेल एवं आबकारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला, महेश राठौर तथा स्टाफ़ मुख्य आरक्षक जनक राम जगत, सुभाष तिवारी, आरक्षक प्रकाश ठाकुर, जयशंकर कमलेश, अनिल पाण्डे साथ रहे..



