स्वतंत्र अवाज विशेष
भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल को मिल रहा जनता का प्यार.. कहा- कांग्रेस सिर्फ घोषणाबाज पार्टी, भाजपा जो कहती है उसे पूरा करती है..
बिलासपुर– छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे प्रत्याशियों के द्वारा आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है.. मुख्य राजनीतिक विपक्षी दल एक दूसरे पर अपने कार्यकाल को लेकर आरोप लगा रहे है.. इसी कड़ी में सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर के पूर्व विधायक और मंत्री अमर अग्रवाल पर बिलासपुर की उपेक्षा का आरोप लगाने के साथ विकास से बिलासपुर को दूर रखने का आरोप लगाया था.. जिसके जवाब में भाजपा से बिलासपुर से प्रत्याशी और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने पलटवार किया है.. उन्होंने कहा है कि, अगर मुख्यमंत्री उनके बारे में बात कर रहे है यह ही उनके लिए उपलब्धि है, क्योंकि उन्हें भी मालूम है की बीस साल के विधायक के कार्यकाल में उन्होंने बिलासपुर को विकास से जोड़ने काफी काम किए, जबकि पिछले पांच सालों में उनके विधायक इसमें काफी पिछड़ गए है जो जनता भी जानती है, अभी जब वे जनता से उनके लिए समर्थन मांग रहे है तो जनता का रुझान भी उनके प्रति है.. वही उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पर कहा कि, जब भाजपा का घोषणा पत्र आएगा तो कांग्रेस उसमे पिछड़ जाएगी, क्योंकि भाजपा जो कहती है वो करती है..



