बिलासपुर

2 से 9 जनवरी तक जिले में मनाया जा रहा “चावल उत्सव”.. उपभोक्ता जागरूकता सप्ताह के तहत विशेष गतिविधियां, राशन दुकानों पर कार्यक्रम का आयोजन..

छत्तीसगढ़ राज्य गठन की रजत जयंती वर्ष के रूप में जिले में “चावल उत्सव” एवं “उपभोक्ता जागरूकता सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है..

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार वर्ष 2025–26 को छत्तीसगढ़ राज्य गठन की रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाए जाने के तहत जिले में 02 जनवरी से 09 जनवरी 2026 तक विशेष सप्ताह निर्धारित किया गया है.. इस दौरान जिले में “चावल उत्सव” एवं “उपभोक्ता जागरूकता सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है..

खाद्य विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस विशेष सप्ताह के अंतर्गत जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में दुकान संचालकों एवं हितग्राहियों की उपस्थिति में रजत जयंती चावल उत्सव आयोजित किया जा रहा है.. साथ ही माह जनवरी 2026 का खाद्यान्न हितग्राहियों को वितरित किया जा रहा है..

इस अवधि में ई-केवाईसी से वंचित राशनकार्डधारियों एवं हितग्राहियों की ई-केवाईसी पूर्ण कराने का विशेष प्रयास किया जा रहा है, ताकि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके..

खाद्य विभाग ने जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों में सूचना बोर्ड, स्टॉक पंजी, वितरण पंजी एवं चावल उत्सव पंजी को अद्यतन रखने के निर्देश दिए हैं, जिससे रिकॉर्ड संधारण में पारदर्शिता बनी रहे..

चावल उत्सव एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए दुकानों पर बैनर भी लगाए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजना की जानकारी मिल सके..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!