सिविल लाइन पुलिस पर भारी एक कबाड़ी, बाहर से बंद ताले का चोला अंदर कट रहा लोहा.. छोटा दुकान बड़ा गोदाम और अवैध कबाड़ का सरपट चल रहा काम..

बिलासपुर– शहर में अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा चलाया जा रहा प्रहार अभियान लगातार असर दिखा रहा है। कई इलाकों में अवैध धंधों पर लगाम लगी है और कबाड़ियों पर भी कार्रवाई हो रही है, लेकिन सिविल लाइन थाना क्षेत्र में यह अभियान धरातल पर कमजोर नजर आ रहा है.. सिविल लाइन थाना अंतर्गत भारत चौक के पास स्थित मुन्ना कबाड़ी और उसके बेटे सईद पर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर अवैध कबाड़ कारोबार चलाने के गंभीर आरोप लग रहे हैं, क्षेत्र में अवैध कबाड़ के खेल में माहिर यह कबाड़ी पिता–पुत्र सिविल लाइन पुलिस को खुलेआम ठेंगा दिखा रहे हैं..

स्थानीय सूत्रों के अनुसार देर रात और तड़के सुबह अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है। रात होते ही कटर मशीनों की तेज आवाजें सड़क तक सुनाई देती हैं, जिससे आशंका है कि चोरी या संदिग्ध तरीके से लाए गए लोहे के कबाड़ को वहीं काटा जाता है। रात में काटे गए कबाड़ को सुबह-सुबह ठिकाने लगाने का काम किया जाता है, ताकि किसी की नजर न पड़े.. इससे पहले भी ऑटो काटने का वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने कबाड़ को जप्त किया था, लेकिन उसके बाद भी कबाड़ियों पर कोई वैधानिक कार्यवाई नहीं की गई थी, इसी के फलस्वरूप कबाड़ियों के हौसले बुलंद है और सिविल लाइन पुलिस को गुमराह करके कबाड़ी बाप बेटे अपने धंधे को अंजाम दे रहे है..
अब देखना यह होगा कि वरिष्ठ अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और क्या भारत चौक क्षेत्र में चल रहे इस कथित अवैध कबाड़ कारोबार पर जल्द कार्रवाई होती है..




