छत्तीसगढ़

ठेकेदार कर रहा कहावत को चरितार्थ.. हाथी का दांत बन गया नाली में लगा लोहा, अधिकारियों को दिखाने का काम, अंदर से सब खोखला..

बिलासपुर– जिले में निर्माण कार्यों में किस कदर भ्रष्टाचार किया जा रहा है.. इसका अंदाजा लगाना मुमकिन ही नहीं नामुमकिन है, लोक कथाओं में कहावत है कि हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और, इस वाक्य को चरितार्थ कर रहा नगर निगम जोन क्रमांक 2 तिफरा के सिरगिट्टी क्षेत्र के बन्नाक चौक से लेकर गोविंद नगर गेट तक बनने वाली निर्माणाधीन नाली है.. जहां ठेकेदार द्वारा शासन अधिकारियों की आंख में धूल झोंककर भ्रष्टाचार की नाली बनाई जा रही है..

 

Video देखने के लिए लिंक को click करें 👇👇👇

https://www.instagram.com/reel/DTz47bcDPuA/?igsh=ZWlqZnh3bjBjZ2xi

दरअसल सिरगिट्टी के बन्नाक चौक से लेकर गोविंद नगर गेट तक बनने वाली नाली की लंबाई 1300 मीटर है और इसके निर्माण में कुल 1 करोड़ 49 लाख रुपए की लागत से काम हो रहा है लेकिन क्षेत्र के ठेकेदार प्रशांत मिश्रा द्वारा नाली निर्माण कार्य में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है.. नियमों को ताक पर रखकर बनाई जा रही भ्रष्टाचार की नाली क्या एक बरसात भी झेल पाएगी ये सवाल उठने लगा है.. वहीं इस तरह की लापरवाही और भ्रष्टाचार को लेकर स्थानीय लोगों में भी जमकर नाराजगी देखी जा रही है..

तिफरा जोन क्रमांक 2 सिरगिट्टी के बन्नाक चौक से लेकर गोविंद नगर गेट तक बनने वाली निर्माणाधीन नाली के स्लैब को भी नियमों के विपरीत बनाया जा रहा है, नियमों के मुताबिक नाली को बनाकर ढकने के लिए 6 इंच स्लैब बनाना था, लेकिन ठेकेदार द्वारा स्लैब निर्माण में भी भ्रष्टाचार किया जा रहा है कहीं पर 4 इंच तो कहीं पर 5 इंच का काम कर लीपापोती की कहानी गढ़ी जा रही है..

वीडियो देखते ही आपको समझ आ जाएगा कि, भ्रष्टाचार का आलम किस कदर फैला हुआ है, क्योंकि अधिकारियों को दिखाने और जनता की आंख में झूल झोंकने के लिए दिखावें की छड़ लगा दी गई है इतना ही नहीं ऐसे ही निरीक्षण कर अधिकारी मौके से वापस जा रहे है, नाली में ढलाई के दौरान हाथी के दांत रूप लगाएं गए दिखावे की छड़ को हटा दी जा रही है.. जिसके बाद चुपचाप नाली का निर्माण कर भ्रष्टाचार का ढक्कन ढक दिया जा रहा है.. और जनता की हक के पैसे को सांठगांठ करके हजम कर लिया जा रहा है..

मामले में जब जोन कमिश्नर भूपेंद्र उपाध्याय को फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, वहीं पूरे मामले में साइट इंजिनियर धनेश्वरी गुलेरी से बात की गई तो उन्होंने जानकारी न होने की बात कहीं, फिर उन्होंने भ्रष्टाचार के काम का वीडियो देखा और ठेकेदार और पेटी ठेकेदार के खिलाफ नोटिस जारी करने की बात कहीं है.. उन्होंने यह भी कहा कि, जोन कमिश्नर भूपेंद्र उपाध्याय छुट्टी पर हैं और जैसे ही वो वापस आयेंगे तो तत्काल ठेकदार प्रशांत मिश्रा को नोटिस जारी किया जाएगा.. अब सवाल यह उठता है कि, पूरे मामले में जब भ्रष्टाचार खुलकर सामने आ चुका है तो क्या जोन और नगर निगम के अधिकारी ठेकेदार के खिलाफ कितनी कड़ी कार्रवाई करते है या फिर रसूख और सेंटिंग के प्रभाव में ठेकेदार प्रशांत मिश्रा अपने थूक पलिस वाले कार्य को यूं ही अंजाम देता रहता है..

https://www.instagram.com/reel/DTz47bcDPuA/?igsh=ZWlqZnh3bjBjZ2xi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!