शहर के बीच यार्ड बनाकर कबाड़ी कर रहा अफरा तफरी.. तारबाहर पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल.. कबाड़ी पर क्या है तारबाहर पुलिस की मेहरबानी की वजह..
शहर के तारबाहर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना शुरू हो गया है..

बिलासपुर– जिले में अपराध की रोकथाम के लिए प्रहार अभियान चलाया जा रहा है, अपराध को काम करने की बिलासपुर पुलिस की यह कोशिश जमीन पर कारगर होती तो दिखाई दे रही है लेकिन शहर के तारबाहर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना शुरू हो गया है..

तारबाहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एमिगोस बार के पीछे कबाड़ी द्वारा यार्ड बनाकर लोहे के कबाड़ की अफरा तफरी करने में मस्त है, जानकारी के बावजूद भी ताराबाहर थाना प्रभारी और पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई जा रही है, इसी का कारण है कि इमरान कबाड़ी बड़ी बड़ी गाड़ियों में शहर के बीच से हजारों क्विंटल लोहे के कबाड़ का वारा न्यारा करने में व्यस्त है..

इमरान (छोटा सलमान) कबाड़ी द्वारा गोदाम में बड़े स्तर पर हजारों क्विंटल लोहे को काटकर ट्रक में भरकर बाहर भेजा जा रहा है.. जानकारी के मुताबिक तारबाहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रोटरी चौक के पास गोदाम बनाकर अवैध कबाड़ की अफरा तफरी की जा रही है.. गोदाम के अंदर बड़ी तादाद में कर्मचारियों द्वारा लोहे की कबाड़ को ठिकाने लगाने के लिए ट्रक में भरने का काम किया जा रहा है..

एक तरफ जिले में एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा प्रहार अभियान चलाकर अपराध को रोकने और अपराधियों पर नकेल कसने का काम किया जा रहा है जिसका व्यापक असर भी शहर में दिख रहा है.. अपराधों में कमी और अपराधियों की धर पकड़ इस बात का सबूत है कि, एसएसपी के अभियान की वजह से शहर में क्राइम ग्राफ तेजी से नीचे गिरा है..

बिलासपुर बीच शहर में पुलिस के नाक के नीचे इमरान नाम का कबाड़ी बड़े स्तर पर काम को खुलेआम अंजाम दे रहा है.. इतना ही नहीं गोदाम का गेट बंद कर कई टन लोहे के कबाड़ को ठिकाने लगाने में लगा हुआ है, कबाड़ी के कर्मचारी बड़ी संख्या में पहले ट्रक को गोदाम के अंदर लगाकर उसे लोहे की कबाड़ से भरने का काम कर रहे है और पूरी तरह कबाड़ भर जाने के बाद उसे तिरपाल से ढककर रख दिए है, जैसे ही रात होगी उस ट्रक को ठिकाने लगाने के लिए भेज दिया जाएगा.. इस तरह हजारों क्विंटल लोहे के कबाड़ को खुलेआम ट्रक में भरकर ठिकाने लगाने की हिमाकत करने वाले इमरान कबाड़ी पर करवाई न होना सवालिया निशान पैदा करता है..



