बिलासपुर

बर्ड फ्लू नियंत्रण में प्रशासन सक्रिय.. 22 हजार से अधिक पक्षियों और 25 हजार से अधिक अंडों का नष्टीकरण… कानन पेंडारी मिनी जू आगामी आदेश तक बंद..

बिलासपुर– जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होते ही प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है.. संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्र में रैपिड रिस्पांस टीम गठित कर व्यापक स्तर पर नियंत्रण कार्यवाही की गई.. संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा विभाग डॉ. जीएसएस तंवर के निर्देशन में टीम ने संक्रमित एवं संदिग्ध क्षेत्र में मौजूद शेष बचे कुल 22,808 पक्षियों, 25,896 अंडों तथा लगभग 79 क्विंटल दाने का वैज्ञानिक विधि से नष्टीकरण किया। यह पूरी कार्रवाई शासन के निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सावधानीपूर्वक की गई, ताकि संक्रमण की श्रृंखला पूरी तरह समाप्त की जा सके..

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कानन पेंडारी मिनी जू को आगामी आदेश तक बंद करने का निर्णय लिया है,जानकारी के अनुसार मिनी जू में मौजूद विभिन्न प्रकार के पशु-पक्षियों को संक्रमण से बचाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और एहतियातन आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई है..

स्थिति की सतत निगरानी के लिए कलेक्टोरेट परिसर में 24 घंटे सक्रिय बर्ड फ्लू कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध स्थिति, मृत पक्षी या बीमारी की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम के लैंडलाइन नंबर 07752-251000 पर दें..

डॉ. तंवर ने बताया कि जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पोल्ट्री फार्मों की निगरानी बढ़ा दी गई है और प्रभावित क्षेत्र में आवाजाही पर नियंत्रण रखा जा रहा है, उन्होंने कहा कि, समय रहते उठाए गए इन कदमों से बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी, इसलिए आमजन घबराएं नहीं बल्कि सावधानी और जागरूकता बनाए रखें..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!