छत्तीसगढ़

खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी.. खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन करते14 वाहन जप्त.. 

बिलासपुर– कलेक्टर के निर्देश एवं उप संचालक के मार्गदर्शन में जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 23 मार्च 2026, 24 मार्च 2026 एवं 25 मार्च 2026 को खनिज अमले द्वारा जिले के काठकोनी, देवरीखुर्द, खम्हरिया, सकरी, निरतु, सेंदरी, मंगला, तुरकाडीह, लोखंडी, लोफण्डी, दर्रीघाट, लावर, जयरामनगर (कोटा), करही कच्छार एवं पहन्दा क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया..

जांच के दौरान खम्हरिया क्षेत्र में खनिज मिट्टी का अवैध उत्खनन करते हुए 01 जेसीबी एवं 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की गई। सकरी क्षेत्र में खनिज मिट्टी/ईंट का अवैध परिवहन करते 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई, जयरामनगर क्षेत्र में खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते 03 हाइवा एवं 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त किए गए..

इसी प्रकार सेंदरी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली, करही कच्छार से 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली, पहन्दा से 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा लोफण्डी क्षेत्र से 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की गई.. इस प्रकार कुल 14 वाहनों को जप्त कर पुलिस थाना कोनी, थाना कोटा, पुलिस सहायता केंद्र केंदा एवं जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा गया है, खनिज विभाग के उप संचालक किशोर गोलघाटे ने बताया कि, अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!