कोटा ब्लॉक में उचित मूल्य दुकानदार कल्याण संघ की बैठक.. गोविंद साहू ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त.. जिला अध्यक्ष रवि पारियानी के नेतृत्व में बैठक का आयोजन..
बैठक में ब्लॉक के शासकीय उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं से चर्चा कर संगठन के विस्तार की रूपरेखा तैयार की गई..

बिलासपुर– कोटा ब्लॉक में शासकीय उचित मूल्य दुकानदार कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष रवि पर्यानी एवं जिला सचिव मनीष टंडन के नेतृत्व में कोटा ब्लॉक में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.. बैठक में ब्लॉक के शासकीय उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं से चर्चा कर संगठन के विस्तार की रूपरेखा तैयार की गई.. बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे संगठन की एकजुटता स्पष्ट रूप से देखने को मिली.. इस दौरान संगठन की मजबूती, विस्तार एवं जमीनी स्तर पर कार्यों को और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, कार्यकर्ताओं द्वारा उठाई गई विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान हेतु ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया गया, साथ ही सभी को भरोसा दिलाया गया कि संगठन हर परिस्थिति में अपने साथियों के साथ खड़ा रहेगा..

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गोविंद साहू को कोटा ब्लॉक का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं उन्हें संगठन का कार्यभार सौंपा गया, इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं और संगठन हित में निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया.. बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से जिला अध्यक्ष रवि पारियानी ने अपील की.. कि, वे आपसी समन्वय एवं एकजुटता बनाए रखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करें तथा आमजन की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं, अंत में बैठक का समापन संगठन के प्रति समर्पण और भविष्य में बेहतर कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया..

बैठक के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकानदार कल्याण संघ के जिला रवि पारियानी ने अपने संबोधन में कहा कि, जिले में राशन वितरण करने वाले विक्रेताओं को राशन वितरण के दौरान बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इतना ही नहीं महीने भर पूरी लगन के साथ दुकानदार अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करता है, विक्रेताओं के हितों और वितरण के दौरान आने वाली समस्याओं को अधिकारियों और शासन से चर्चा कर ज्ञापन सौंपने का काम किया जाएगा, इतना ही नहीं समूहों को मिलने वाले कमीशन, बारदानों की कमीशन राशि सही समय पर मिल सके इसके लिए भी प्रयास किया जाएगा..



