गैस एजेंसियों के लिए आपदा बना अवसर.. होम डिलीवरी किए बिना काट रहे चार्ज, रोज लाखों रुपए की जनता को लग रही चपत.. जनता से विवाद, मीडिया से भी भागम भाग.. देखिए बिलासपुर में गैस एजेंसियों की जनता से लूट..
गैस एजेंसी के गोदाम में गैस की पर्ची काटकर जेब काटने का काम गोदाम के मालिक और कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है..

बिलासपुर– अमेरिका, इजराइल और इरान के बीच चल रहे तनाव की वजह से गैस को लेकर चल रही आपाधापी के बीच जिले के गैस एजेंसियों द्वारा आपदा को अवसर में बदलने का काम किया जा रहा है.. जनता घंटों गैस एजेंसियों के सामने लाइन लगा कर खड़ी है, लेकिन गैस एजेंसियों द्वारा जनता को जमकर ठगने का कार्य किया जा रहा है.. दरअसल शहर के सरकंडा क्षेत्र में स्थित शारदा गैस एजेंसी के गोदाम में गैस की पर्ची काटकर जेब काटने का काम गोदाम के मालिक और कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है..

मुक्ति धाम के पास स्थित गैस एजेंसी के मालिक और कर्मचारियों द्वारा गोदाम में जाकर पर्ची कटवाने वाले हितग्राहियों से डिलेवरी चार्ज वसूल की जा रही है.. गोदाम से खुद की व्यवस्था में गैस लेकर जाने वालों से करीब 35 रुपए अतिरिक्त लिया जा रहा है, आरोप है कि, गैस की तय कीमत 1001.50 रुपए की जगह 1005 रुपए लिए जा रहे है.. विरोध करने वाले ग्राहकों को गैस सिलेंडर नहीं देने की धमकी तक दी जा रही है.. मजबूरन लोगों को गैस एजेंसियों के अवैध वसूली का सामना करना पड़ रहा है..

आज सरकंडा क्षेत्र के शारदा गैस एजेंसी में ग्राहकों और एजेंसी के मालिक और कर्मचारियों के बीच जमकर विवाद हो रहा था तभी मौके पर मीडिया की टीम पहुंची, जहां हितग्राही द्वारा जानकारी मांगने पर गोदाम के मालिक के बेटे शशांक जायसवाल हितग्राही से विवाद करने लगे, जब जनता से बात करने के बाद हमारे द्वारा उनसे सवाल किया गया तो वो विवाद करने लगे, इतना ही नहीं उन्होंने कैमरे पर हाथ मारकर अपनी कारगुज़ारियों को छिपाने की कोशिश की गई..

संकट के दौरान जहां एक ओर पूरा प्रशासन गैस की अवैध जमाखोरी, बिक्री और अफरा तफरी पर लगाम लगाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हो गई है, खाद्य विभाग द्वारा अवैध रिफिलिंग और जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए धड़ाधड़ कार्रवाई की जा रही है, सैकड़ों की संख्या में अवैध सिलेंडरो पर पकड़ा जा रहा है.. लेकिन जो गैस एजेंसिया जनता को प्रत्येक गैस की बिना डिलेवरी किए डिलेवरी करने के नाम पर 35 रुपए की लूट कर रही है उस पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है.. इतना ही नहीं तमाम तरह के नियम बुकिंग काउंटर के सामने चिपकाकर जनता को गैस सिलेंडर देने से पहले नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है, लेकिन डिलेवरी चार्ज को लेकर कोई जानकारी जारी नहीं दी जा रही है, और न ही हितग्राहियों के पूछने के बावजूद भी उन्हें बिल काटने वाले कर्मचारी द्वारा पैसे वापस किए जा रहे है..

जनता के साथ हो रही लूट को लेकर मीडिया द्वारा खाद्य अधिकारी अमृत कुजूर को फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया, इतना ही नहीं यही हाल इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन बिलासपुर के एरिया मैनेजर हेम प्रकाश साहू का था उन्हें लगातार कई बार फोन के जरिए संपर्क साधने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.. हालांकि खाद्य निरीक्षक वर्षा सिंह ने फोन रिसीव किया और जांच कर कार्रवाई का आवश्वासन दिया है..
देखें वीडियो.. 👇 👇 👇
https://www.instagram.com/reel/DWqqAXPDEi1/?igsh=MXV6YWZibzk0aG43NA==



