बिलासपुर

मेले में विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल- चरणदास महंत.. बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले में रोजगार मेला और शार्क टैंक बने आकर्षण, आज अंतिम दिन..

बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले के पांचवें दिन सामाजिक सरोकार, नवाचार और युवाओं के भविष्य को समर्पित कार्यक्रमों ने मेले को नई ऊंचाई दी। इस दिन आयोजित रोजगार मेला और शार्क टैंक कार्यक्रम मेले के मुख्य आकर्षण रहे, बड़ी संख्या में युवाओं, उद्यमियों और शहरवासियों की उपस्थिति ने आयोजन की सफलता को दर्शाया..

बिलासपुर– बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले के पांचवें दिन सामाजिक सरोकार, नवाचार और युवाओं के भविष्य को समर्पित कार्यक्रमों ने मेले को नई ऊंचाई दी। इस दिन आयोजित रोजगार मेला और शार्क टैंक कार्यक्रम मेले के मुख्य आकर्षण रहे, बड़ी संख्या में युवाओं, उद्यमियों और शहरवासियों की उपस्थिति ने आयोजन की सफलता को दर्शाया.. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि व्यापार मेले के माध्यम से राष्ट्रहित में कार्य कर रहे विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है, उन्होंने बीएनआई को इस सामाजिक सोच के लिए बधाई दी..

महंत ने कहा कि दृष्टिबाधित बच्चों को मंच देना और रोजगार मेले के जरिए युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना समाज के प्रति आयोजकों की संवेदनशीलता को दर्शाता है। ऐसे आयोजन न केवल व्यापार को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन भी लाते हैं.. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक शैलेश पांडेय, पामगढ़ विधायक डॉ. शेषराज हरवंश, आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रमोद जायसवाल, क्रेडाई अध्यक्ष सुशील पटेरिया, विजय केशरवानी, सिद्धांशु मिश्रा, मनीष सखूजा, राजेन्द्र सिंह, अजय श्रीवास्तव, डॉ. कमलेश मौर्य, मेले के संयोजक गणेश अग्रवाल एवं बीएनआई अध्यक्ष किरणपाल सिंह चावला सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे..

रोजगार मेला : युवाओं के लिए अवसरों का मंच

बीएनआई व्यापार मेले के अंतर्गत आयोजित रोजगार मेला युवाओं के लिए उम्मीद की किरण साबित हुआ। नाइसटेक कम्प्यूटर के डायरेक्टर रविंद्र प्रताप के मार्गदर्शन में आयोजित यह मेला सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चला.. रोजगार मेले में 380 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। कुल 60 नियोक्ताओं से कनेक्ट हुआ, जिनमें से 38 कंपनियों ने प्रत्यक्ष इंटरव्यू लिए। युवाओं के लिए 460 से अधिक रिक्तियां उपलब्ध कराई गईं..

मेले में टैली एजुकेशन की दिव्या गणेशा और NIIT यूनिवर्सिटी के विकास पांडेय सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि रोजगार मेले को युवाओं से शानदार प्रतिसाद मिला और कई प्रतिभागियों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया गया..

शार्क टैंक : उभरते उद्यमियों को मिला निवेश का मौका..

मेले में आयोजित शार्क टैंक कार्यक्रम ने नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा दिया। इस कार्यक्रम में अनिल मुंदड़ा, सनफ्लावर के डायरेक्टर अमित अग्रवाल, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष डॉ. नवदीप सिंह अरोरा और स्वस्तिक इंफ्रा से विशाल शेरवानी निवेशक के रूप में शामिल हुए.. प्रतियोगिता में कार्यक्रम के संयोजक कपिल अग्रवाल, कॉमिक्स ग्रुप से टिनू निभानी प्रथम रहे.. सुकन्या भारत कुमार, हर्ष अग्रवाल, पार्थ कुमार द्वितीय और अर्पित शुक्ला तृतीय रहे। सर्वज्ञता फाउंडेशन के कपिल सचदेव को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। शार्क टैंक कार्यक्रम ने युवाओं को अपने बिजनेस आइडिया प्रस्तुत करने और निवेश से जुड़ने का बेहतरीन मंच दिया..

कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मेले में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर कहा कि यह आयोजन उन्हें भारत प्रसिद्ध ग्वालियर मेले की याद दिलाता है। उन्होंने मेला आयोजन समिति को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि ऐसे आयोजन शहर की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करते हैं.. वहीं एसएसपी रजनीश सिंह ने कहा कि बीएनआई मेला केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्होंने बताया कि अंतिम दिन ट्रैफिक नियमों और नशा मुक्ति को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।

मेले के अंतिम दिन के कार्यक्रम..

मेले के अंतिम दिन इस्कॉन द्वारा संकीर्तन, आर्ट ऑफ लिविंग की भजन संध्या, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, स्वाभिमान सम्मान और लाइफटाइम सेवा पुरस्कार जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!