बिलासपुर

सुबह निगम कमिश्नर का निरीक्षण, रात में अमृत मिशन प्लांट में ब्लास्ट.. नए साल में शहर वासियों को पानी की किल्लत.. क्या प्लांट मैनेजर पार्टी मनाने में थे मस्त ?..

नए साल की सुबह शहरवासियों को पानी आपूर्ति की समस्या झेलनी पड़ी..

बिलासपुर– 31 दिसंबर की सुबह बिलासपुर नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त प्रकाश सर्वे ने शहर के पास स्थित अमृत मिशन जलप्रदाय प्लांट का निरीक्षण किया.. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पानी आपूर्ति से जुड़ी मशीनों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया था, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि उसी दिन रात में प्लांट में बड़ा हादसा हो गया..

रात के समय अमृत मिशन 72 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में स्थित एक चेंबर अचानक फट गया, जिससे प्लांट के अंदर भरा पानी बाहर बहने लगा.. चेंबर फटने की इस घटना के बाद शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई और कई इलाकों में पानी सप्लाई बाधित होने की स्थिति बन गई.. हादसे के बाद सबसे चिंताजनक पहलू यह रहा कि जिम्मेदार अधिकारी और प्लांट प्रबंधन मौके पर नहीं पहुंचे, बताया जा रहा है कि प्लांट के मैनेजर निरंजन त्रिपाठी को घटना की जानकारी होने के बावजूद न तो वे मौके पर पहुंचे और न ही सुधार कार्य के लिए कोई ठोस प्रयास किया गया..

जब इस संबंध में प्लांट मैनेजर निरंजन त्रिपाठी से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन तक उठाना जरूरी नहीं समझा.. अधिकारियों की इस लापरवाही से नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.. एक ओर सुबह नगर निगम कमिश्नर द्वारा निरीक्षण किया जाता है, वहीं दूसरी ओर कुछ ही घंटों बाद ऐसा बड़ा हादसा हो जाना और जिम्मेदारों का गैरहाजिर रहना यह दर्शाता है कि अमृत मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजना में लापरवाही किस हद तक हावी है.. हालांकि नगर निगम के नवनियुक्त कमिश्नर प्रकाश सर्वे ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए पहले ही प्लांट के मैनेजमेंट को व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे, हादसे के बाद भी नगर निगम आयुक्त के जल्द से जल्द मरम्मत का कार्य शुरू कर पानी के सप्लाई को शुरू करने के निर्देश दिए हैं..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!