क्राइम

मस्तूरी में फायरिंग करने वाले आरोपियों का CCTV फुटेज आया सामने.. फिल्मी स्टाइल में बाइक से कूदकर फायरिंग का वीडियो..

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में मंगलवार देर शाम गोलीबारी की वारदात से हड़कंप मच गया। घटना मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता नितेश सिंह ठाकुर के ऑफिस के बाहर हुई, जहां चार नकाबपोश हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी.. गोलीबारी में भाजपा नेता के ससुर चंद्रकांत सिंह और रवि सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को तुरंत अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है..

वीडियो देखें..👇👇👇

मामले की जांच में नया मोड़ आया है.. CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें चार हमलावर दो बाइकों में सवार होकर जोंधरा चौक की दिशा से आते और फायरिंग करते हुए भागते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में सभी के चेहरे नकाब से ढंके हुए हैं..

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.. फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है — पुरानी रंजिश, राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और जमीन विवाद की दिशा में भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है..

घटना के बाद एसएसपी रजनेश सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई, पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज जब्त कर ली है और हमलावरों की पहचान की कोशिश जारी है, इस सनसनीखेज वारदात के बाद मस्तूरी क्षेत्र में तनाव का माहौल है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!