Uncategorized
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय आईजीकेवी के तकनीकी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन..
बिलासपुर– इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय आईजीकेवी में तकनीकी कर्मचारी संघ के नेतृत्व में प्रदेशभर के कृषि विज्ञान केन्द्रों के अधिकारियों- कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन किया है.. इसमें बिलासपुर कृषि विज्ञान विज्ञान केन्द्र के कर्मचारी भी शामिल हुए। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय आईजीकेवी में तकनीकी कर्मचारी संघ के नेतृत्व में प्रदेशभर के कृषि विज्ञान केन्द्रों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है..
इस विरोध प्रदर्शन में बिलासपुर इंदिरा गांधी कृषि विज्ञान केन्द्र के कर्मचारी भी शामिल हुए, प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति कक्ष का घेराव कर सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपा और चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे.. इनकी प्रमुख मांगों में सेवा शर्तों की समता, एनपीएस, ओपीएस बहाली, सेवानिवृत्ति आयु 65/62 वर्ष करना, वेतनमान और भत्तों की पुनर्बहाली मांगें शामिल हैं। कुछ प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आईजीकेवी के कर्मचारी होते हुए भी उन्हें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद आईसीएआर का बताया जा रहा है, जिससे भ्रम की स्थिति बनी है, इस पर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर मांगों पर शीघ्र निर्णय का आश्वासन दिया है..