स्वतंत्र अवाज विशेष

राजनीति चमकाने में लग गए नेताजी.. चखना दुकान छूटा तो याद आया छात्रहित.. साथियों के साथ आबकारी विभाग पहुंचे छात्र नेता..

बिलासपुर– जिले में छात्रों के हितों को लेकर छात्र राजनीति करने वाले छात्र नेताओं में मुद्दों की अगुवाई करने की होड़ आएं दिन देखने को मिलती है.. कई सारे छात्र नेता अपनी अपनी पलटन को लेकर किसी न किसी मुद्दे को लेकर प्रशासन, विश्वविद्यालय, थाने आदि में प्रदर्शन, ज्ञापन, मांग को लेकर जमे रहते है, छात्रहित की लड़ाई और कई बार इन्हीं नेताओं की वजह से कई बार छात्रों को उनका हक भी मिलता है.. लेकिन कई बार राजनीति चमकाने के लिए भी मुद्दों का सहारा लेना पड़ता है.. 
बीते दिन एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा के नेतृत्व में उनकी टीम आबकारी विभाग पहुंच गई, इस दौरान उन्होंने कोनी में स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग की, इस दौरान लक्की मिश्रा अपनी पलटन के साथ पूरे जोश में नजर आएं, लेकिन ताज्जुब की बात है कि, उन्हें लिंक रोड स्थित स्वदेशी प्लाजा में चखना सेंटर का संचालन करने के समय छात्रहित का ख्याल क्यों नहीं आया आया.. चखने सेंटर के लाभ की मलाई कमाने के दौरान छात्रहित की ख्याल तो दूर उनके मुद्दों से बहुत दूर नजर आएं.. सीएमडी कॉलेज रोड में स्थित स्वदेशी प्लाजा के प्रांगण में स्थित देशी विदेशी शराब दुकान का चखना सेंटर संचालित करने वाले लक्की मिश्रा को सीएमडी कॉलेज के छात्रों का ख्याल क्यों नहीं आया, कॉलेज से चंद मीटर दूर स्थित शराब दुकान को लेकर कभी लड़ाई लड़ते नजर नहीं आएं, 
सरकार जाने और चखना सेंटर  हटने के बाद छात्र नेता को अब छात्रहित का ख्याल आ रहा है, और वो अपनी टीम को लेकर आबकारी विभाग पहुंच रहे है, लेकिन चंद महीनों पहले यहीं नेता जी चखना सेंटर का संचालन कर रहे थे, और इनके लोग तो चखना सेंटर में विवाद तक करते नजर आते थे, अब छात्रहित के लिए आबकारी विभाग पहुंचकर कोनी बिरकोना रोड में स्थित शराब दुकान का विरोध कर रहे है.. भले ही राजनीति चमकाने के लिए हो या छात्रहित के लिए मुद्दों को लेकर छात्र नेता का मैदान पर उतरना अच्छी बात है, लेकिन अब सवाल भी उठता है कि, क्या लक्की मिश्रा स्वदेशी प्लाजा में चखना सेंटर संचालित करते रहते तो उन्हें छात्रहित याद आता..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!