बिलासपुर आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई.. सीपत में 93 लीटर महुआ शराब और 795 लीटर महुआ लहान जप्त
बिलासपुर– जिले में आबकारी विभाग द्वारा लगातार अवैध शराब को लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है.. जिले के सीपत क्षेत्र के अलग अलग इलाकों से विभाग की टीम और उड़नदस्ता ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 93 लीटर महुआ शराब और 795 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया है.. कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल के निर्देश तथा प्र. सहायक आयुक्त आबकारी जिला बिलासपुर नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में सीपत क्षेत्र में 4 अलग अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए 3 अजमानतीय प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमे 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, सत्यम लोनिया से 18 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया.. राम सागर से 10 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया, अभिषेक से 15 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया, इसके अलावा हर प्रसाद से 8 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 59(क)का प्रकरण कर आरोपी को जेल दाखिल किया गया..



