स्वतंत्र अवाज विशेष

महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने ली जिला अध्यक्षों की बैठक.. गैस, पेट्रोल महंगा, शराब सस्ती- सीमा..

डेस्क- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजीव गांधी भवन में महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी की समस्त जिला अध्यक्षों की बैठक ली.. संगठन को मजबूत करने और भारतीय जनता पार्टी को अलग अलग मोर्चे पर घेरने के लिए एक्टिव होकर काम करने के निर्देश प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी जिला अध्यक्षों को दिया गया, इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने सभी नेताओं को चार्ज करते हुए कहा कि, सभी जिलों में महिलाओं को ठगने का काम विष्णुदेव साय की सरकार ठगने का काम किया जा रहा है, महतारी वंदन योजना का लाभ महिलाओं को नहीं मिल रहा है, इतना ही नहीं पेट्रोल और गैस के दामों को बढ़ाया जा रहा है, महंगाई को बढ़ाकर प्रदेश सरकार जनता को लूटने का काम कर रही है, ऐसे में सभी जिला अध्यक्षों को सक्रिय होकर अपने अपने क्षेत्रों में महिलाओं को एकत्रित कर प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए जनता की लड़ाई लड़नी है..
एक दिवसीय कार्यक्रम में बिलासपुर की ग्रामीण जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश के साथ शहर अध्यक्ष पिंकी निर्मल बत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा चाहिल, प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी, प्रदेश सचिव हमीदा खान, गायत्री कश्यप समेत सभी जिला अध्यक्ष और प्रदेश की पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुई..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!