स्वतंत्र अवाज विशेष
वार्ड क्रमांक 40 महाराणा प्रताप नगर में भाजपा के महापौर और पार्षद प्रत्याशी का धुआंधार जनसंपर्क अभियान.. बिलासपुर में होगी ट्रिपल इंजन की सरकार, विकास होगा तिगुना- दुर्गा सोनी..
Bilaspur– नगर निगम बिलासपुर के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 40 महाराणा प्रताप नगर में भारतीय जनता पार्टी से महापौर पद की प्रत्याशी पूजा विधान और वोट से पार्षद परत के प्रत्याशी दुर्गा सोनी ने धुआंधार जल संपर्क अभियान चलाते हुए जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान उन्होंने वार्ड के मेडिकल कंपलेक्स क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी किए गए विश्वास पात्र की जानकारी दी और जन समर्थन मांगा.. बिलासपुर से महापौर पद की प्रत्याशी पूजा विधानी ने जानकारी देते हुए बताया कि, बिलासपुर के विकास का रोड मैप तैयार हो चुका है और जनता का जिस तरह विश्वास मिल रहा है उससे तय हो गया है कि नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है..
वहीं वार्ड के पार्षद प्रत्याशी दुर्गा सोनी ने कहा कि, देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है बिलासपुर के तिगुने विकास के लिए जनता का भरपूर समर्थन हमें प्राप्त हो रहा है, पार्टी द्वारा जारी किए गए अटल विश्वास पात्र को लेकर जनता के बीच विश्वास देखने को मिल रहा है.. वहीं भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है.. बिलासपुर में लंबे समय से शहर सरकार में रहते हुए भारतीय जनता पार्टी ने विकास के काम किए हैं.. वार्ड में भी मूलभूत सुविधाओं की कोई कमी नहीं है, वार्ड को और बेहतर बनाने के लिए लगातार काम करने की जरूरत पड़ती है और वह हम लंबे समय से करते आ रहे हैं इसलिए जनता का विश्वास हमारे साथ है और हमें विश्वास है कि इस नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत होगी..



