स्वतंत्र अवाज विशेष

हाथ में गारंटी कार्ड लेकर बिलासपुर की जनता को विकसित बिलासपुर बनाने की गारंटी दे रहे आप प्रत्याशी.. खगेश के जनसंपर्क अभियान में जनता का मिल रहा भरपूर आशीर्वाद..

बिलासपुर– नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार प्रसार अपने चरम पर है और सभी पार्टियों के प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुके हैं बिलासपुर आम आदमी पार्टी से महापौर पद के प्रत्याशी खगेश चंद्राकर पूरी ताकत के साथ जनसंपर्क अभियान में लगे हुए हैं आज आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी खगेश चंद्राकर ने टीम साथ वार्ड क्रमांक 54 और 58 में सघन जनसंपर्क किया.. इस दौरान खगेश को भरपूर जन समर्थन भी मिला.. प्रचार के दौरान खगेश चंद्राकर पार्टी द्वारा जारी किए गए गारंटी कार्ड की जानकारी जनता को दी.. जनसंपर्क अभियान के दौरान मीडिया से बात करते हुए खगेश चंद्राकर ने कहा कि, हम बिलासपुर की जनता को जो भी वादे कर रहे हैं, उन्हें पूरा करेंगे.. पिछले चुनावो में भाजपा और कांग्रेस ने बिलासपुर वासियों को जो भी वादे किए थे उन्हें पूरा करने में नाकाम रही है, चाहे वह भाजपा काल में बिलासपुर के बीच थेम्स नदी बहाने की बात या फिर कांग्रेस शासन काल में बैराज बनाकर अरपा को जीवंत करने की बात, दोनों पार्टियों ने मिलकर बिलासपुर की जनता को ठगने का काम किया है, 

आम आदमी पार्टी के महापौर प्रत्याशी खगेश चंद्राकर ने कहा कि, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में जनता से जितने वादे किए है उन्हें पूरा किया है इसी का असर है कि देश के दिल दिल्ली और अन्नदाता पंजाब की जनता पूरी तरह आम आदमी पार्टी का भरोसा करती है, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर को उसके वास्तविक रूप में वापस लाने के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा गारंटी कार्ड जारी किया गया है, और अगर नगर निगम चुनाव में पार्टी जीतकर आती है तो जनता से किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा.. बिलासपुर के विकास के लिए आम आदमी पार्टी के पास मास्टर प्लान तैयार है 11 फरवरी को जनता अपना फैसला ईवीएम में बंद कर देगी और 15 फरवरी की शाम तक न्यायधानी की जनता का जनादेश सबके सामने आ जाएगा.. 
खगेश ने कहा कि, हमे विश्वास है जनता का जनादेश हमारे साथ होगा, बिलासपुर नगर निगम के 70 प्रतिशत वार्डों में आप ने पार्षद प्रत्याशियों को मैदान पर उतारा है, और सभी अपने क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क में जुटे हुए है, उम्मीद है कि, जनता के उम्मीद पर खरा उतरने में हम कामयाब होंगे, और बिलासपुर में मोहल्ला क्लिनिक, शिकायत केंद्र, ई रिक्शा चालकों के लिए चार्जिंग प्वाइंट, ओपन जिम, बच्चों के लिए प्ले ग्राउंड, नगर निगम की सुविधाओं और भुगतान के लिए एप जैसी मूलभूत सुविधाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!