स्वतंत्र अवाज विशेष

गरीबों के राशन को बाजार में खपा रहा पीडीएस राशन दुकान संचालक.. ऑटो में भरकर दुकान से चावल निकालते वीडियो आया सामने..

बिलासपुर– प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालो को सरकार द्वारा मुफ्त में राशन की व्यवस्था कराई जा रही है जिसे उचित शासकीय उचित मूल्य की दुकान के माध्यम से गरीब जनता तक पहुंचाने का काम किया जाता है लेकिन शासकीय उच्च मूल्य की दुकान का संचालन करने वाले समितियां और विक्रेताओं के लालच के चलते गरीबों को राशन बाजारों में खपाया जा रहा है चंद मुनाफे के लालच में शासकीय उचित मूल्य के दुकान के विक्रेता गरीबों के राशन को गला व्यापारियों को दे रहे हैं जिसे रोकने के लिए खाते हुए भाग में तमाम प्रकार की कोशिशें कर रहा है, लेकिन दलालों की सक्रियता की वजह से शासकीय उचित मूल्य की दुकान से ऑटो में भरकर चावल और अन्य खाद्य सामग्रियों को बाजार में खपाया जा रहा है..
बिलासपुर के आजाद नगर क्षेत्र में स्थित श्री गणेश प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार के विक्रेता द्वारा इन दोनों गरीबों के राशन पर डाका डालकर उसे बाजार में कमाने का काम किया जा रहा है और विक्रेता की कारस्तानी का वीडियो अब सामने आया है, जनता को राशन देने के वजह ऑटो में राशन भरकर उसे बाजार में खपाने का काम संचालक द्वारा धड़ल्ले से किया जा रहा है.. ऐसे में सवाल उठता है कि, शहर के बीचों बीच स्थित राशन दुकानों से जब विक्रेता इस तरह निडर होकर जनता की हक का राशन बेच रहे हैं तो दूर दराज के इलाकों में स्थित दुकानों में क्या होता होगा.. और आचार संहिता के दौरान गंभीर अपराध को अंजाम देने वाले दुकानदार के खिलाफ क्या खाद्य विभाग बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा ?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!