स्वतंत्र अवाज विशेष
बिलासपुर में द बर्निंग कार.. चलती गाड़ी में लगी आग, कार हुई जलकर खाक..
बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र में रायपुर बिलासपुर हाईवे में चलती का में आग लगने से हड़कंप मच गया, वहीं देखते ही देखते कार जलकर खाक हो गई.. मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी क्रमांक CG 10 BH 2945 कार सवार बीते दिन कार सर्विसिंग करा कर वापस लौट रहा था, इसी दौरान चकरभाठा क्षेत्र में अचानक कार से धुंआ निकलने लगा, और देखते ही देखते कार धूं धूं कर जलने लगी.. कार में सवार चालक ने कार से उतरकर अपनी जान बचाई, इसके अलावा कर में लगी आग को बुझाने की कोशिश भी की गई लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी, कार में आग लगने की आशंका शॉर्ट सर्किट से जताई जा रही है..



