स्वतंत्र अवाज विशेष
बिलासपुर पुलिस का अवैध कबाड पर तगडा प्रहार.. 2 ट्रक एवं 01 माजदा के साथ 31 टन 600 किलो कीमती 8 लाख 57 हजार का अवैध कबाड जप्त.. इधर सकरी पुलिस क्यों दे रही कबाड़ियों को अभयदान..
बिलासपुर पुलिस ने अवैध कबाड़ पर लगाम लगाने के लिए तगड़ी कार्रवाई की जा रही है, सिरगिट्टी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 ट्रक एवं 01 माजदा के साथ 31 टन 600 किलो कीमती 8 लाख 57 हजार का अवैध कबाड जप्त किया है.. पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जिले मे चल रहे अवैध कबाडियो पर कार्यवाही के निर्देश दिये जिस पर अमल करते हुये अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जयसवाल एवं सी.एस.पी. सिविल लाईन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सिरगिटटी रजनीश सिंह द्वारा कडी कार्यवाही करते हुये तिफरा से 02 वाहन क्रमांक सीजी 04 जे.सी 5860 के चालक मिर्जा सलीम एवं सी.जी 11 ए.बी. 0819 का चालक भोला विश्वकर्मा को उक्त वाहन से साथ अवैध कबाड से साथ पकडा गया तथा पुछने पर इमरान कबाडी होना बताया गया..
01 वाहन क्रमांक सीजी 06 एम 0866 के चालक नफीस अली को उक्त वाहन के साथ कबाड सामान के पकडा गया, उक्त कबाड के संबध मे पुछताछ करने पर फिरोज कबाडी का होना बताये जाने पर अवैघ कबाड के साथ 03 वाहनो जप्त कर त्वरित कार्यवाही करते हुये इमरान कबाडी से 02 वाहनो कुल 20 टन 600 किलो के कबाड कीमती 5 लाख मूल्य, व फिरोज कबाडी के 01 वाहन मे 11 टन कबाड कीमती 348000. इस प्रकार कुल 03 वाहन के साथ 31 टन 600 किलो कीमती 8 लाख 57 हजार का कबाड सिरगिटटी पुलिस द्वारा जप्त कर कार्यवाही की गई साथ ही जप्त माल के संबंध में जाँच की जा रही है..
सकरी क्षेत्र में सोनू कबाड़ी के छोटी दुकान बड़ा गोदाम..
एक तरफ बिलासपुर पुलिस नशे और अवैध कबाड़ शराब जुआ सट्टा पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है तो दूसरी ओर सकरी पुलिस द्वारा सक्रिय क्षेत्र में कबाड़ का धंधा चलाने वाले सोनू कबाड़ी पर विशेष कृपा बरसाए जा रही है, सकरी के अंदर शराब दुकान के सामने सोनू कबाड़ी का बड़ा कारखाना स्थित है जहां भारी मात्रा में अवैध कबाड़ के साथ-साथ चोरी के सामान को भी खपाने का काम किया जा रहा है.. लेकिन सकरी पुलिस अपनी मलाई बटोरने में लगी हुई है इतना ही नहीं वह विभागीय सूत्रों की माने तो अवैध गतिविधियों को खुलेआम चलने वाले कबाड़ी की जानकारी होने के बाद भी उसे संरक्षण देने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है.. ऐसे में साफ है कि, पूरे जिले में अवैध कबाड़, जुआ सट्टा और अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है, लेकिन दूसरी ओर सकरी पुलिस द्वारा कबाड़ी को विशेष कृपा बरसाने का कारण समस्या परे है..



