स्वतंत्र अवाज विशेष
एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी, अवैध रेत परिवहन के मामले में खनिज विभाग द्वारा कराया गया एफआईआर दर्ज..
बिलासपुर– कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश पर अवैध खनिज उत्तखनन एवं परिवहन पर राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा नियमित जांच कार्यवाही की जा रही हैl इसी में कड़ी में तहसीलदार पचपेड़ी द्वारा जरोंधा-पचपेड़ी क्षेत्र खनिज रेत परि वहन कर रहें वाहनों की जांच किया गया ।जांच मे वाहन मालिक रंजीत काटले निवासी रिस्दा द्वारा खनिज रेत का अवैध परिवहन कराते पाये जाने पर तहसीलदार द्वारा 3 हाईवा को जप्त कर पुलिस थाना पचपेड़ी मे अभिरक्षा में रखा गया है..
प्रकरण दर्ज होने से क्षुब्ध वाहन मालिक रंजीत काटले द्वारा दिनांक 21एवं 22दिसंबर रात्रि में खनिज जांच चौकी लावर(मस्तूरी) में खनिज विभाग के कर्मचारियों के अश्लील गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया गया.. खनिज जांच चौकी लावर के कर्मचारियों द्वारा उच्च अधिकारियों को उक्त घटना से अवगत कराते हुये उच्च अधिकारियों के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा थाना मस्तूरी में आज दिनांक 22/12/2024 को रंजीत काटले के विरूद्ध FIR दर्ज कराया गया। काटले द्वारा थाना पहुंचने पर भी थाना परिसर में खनिज अमला के साथ अभद्र व्यवहार का प्रयास किया गया..



