स्वतंत्र अवाज विशेष
बाबा गुरु घासीदास के बताएं रास्ते पर चलकर ही सभ्य समाज की परिकल्पना की किया जा सकता है साकार- सीमा घृतेश.. वॉर्डवासियों ने जैतखंभ के पास की सीढ़ी बनाने की मांग.. वॉर्ड पार्षद ने जताया भरोसा..
बिलासपुर– मनखे मनखे एक समान का परिचय देने वाले पूज्य गुरु घासीदास बाबा की 268वीं जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई गई इस दौरान सतनामी समाज द्वारा विधि विधान से जैतखंभ की पूजा अर्चना की गई बिलासपुर नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 21 गुरु घासीदास नगर में भी बाबा गुरु घासीदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई, जहां कुआं गली में जोड़ा जैतखंभ की पूजा विधि विधान से की गई इस दौरान जयंती समारोह में वार्ड पार्षद और महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश ने जयंती कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा गुरु घासीदास के प्रतिबिंब जैतखंभ की पूजा अर्चना की और वार्ड की प्रगति और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा..
इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए वार्ड पार्षद सीमा ने बाबा गुरु घासीदास के उपदेशों को जीवन में उतारकर जीवन को सार्थक बनाने की बात कही, कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन न्योछावर किया और मनखे मनखे एक बरोबर का उपदेश जन जन तक पहुंचा.. समाज को आगे बढ़ाने के लिए बाबा गुरु घासीदास के उपदेशों को जीवन में उतारकर उनके बात रास्ता पर चलना आवश्यक है तभी बेहतर समाज की परिकल्पना को पूरा किया जा सकता है..
इस दौरान वार्ड के लोगों ने कुआं गली में स्थित जैतखंभ में झंडा चढ़ाने के लिए सीढ़ी बनाने की मांग की, जिस पर सीमा घृतेश ने कहा कि, नगरीय निकाय चुनाव आगामी महीनों में होने वाला है ऐसे में अगले कार्यकाल में सबसे पहला काम सीढ़ी बनवाने का करेंगी जिससे वार्ड के लोगों को बाबा गुरु घासीदास की पूजा अर्चना में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होगी, इस दौरान वार्ड पार्षद सीमा घृतेश समेत आदित्य जोशी, भंडारी राजेंद्र प्रसाद खांडेकर, आशुतोष नवरंग, अनीता गेंदले, रमेश गोयल, देव गहरे, देवेंद्र सोनवानी विवेक रात्रे, शिवकुमार पात्रे, राज बंजारे, गिरवर जोशी, मिथिलेश आनंद, मनीषा खूंटे, कमलेश बंजारे, मीना खांडेकर, इतवारी, कन्हैया कुर्रे, अरविंद नवरंग, विष्णु घृतलहरे, अनिल रात्रे,रानू आनंद, मुन्ना खांडे, गोलू, राजेंद्र पात्रे, रंजिता कोशले, कला, सरिता,अनुज टंडन, राज बहादुर समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे..



