स्वतंत्र अवाज विशेष
पार्षद सीमा के प्रयास से सूर्यवंशी समाज के सामुदायिक भवन का होगा कायाकल्प.. 8 लाख 70 हजार रुपए के लागत से होने वाले कार्यों का भूमि पूजन..
बिलासपुर नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 21 गुरु घासीदास नगर में स्थित सूर्यवंशी समाज के सामुदायिक भवन का पार्षद निधि से होने कायाकल्प का भूमि पूजन किया गया.. इस दौरान बिलासपुर नगर निगम के महापौर नगर निगम अध्यक्ष वार्ड पार्षद समय बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.. दरअसल वार्ड में स्थित सूर्यवंशी सामुदायिक भवन की स्थिति जर्जर हो चुकी थी, इसके बाद उसे ठीक करने का जमा वार्ड पार्षद सीमा घृतेश ने उठाया और सामुदायिक भवन में टाइल्स, और वार्ड में स्लैब, रोड, लाइट, पाइप, लाइन के लिए 8 लाख, 70 हजार का भूमि पूजन आज महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजरुद्दीन, पूर्व एल्डरमैन काशी रात्रे के हाथों सम्पन्न हुआ संपन्न हुआ.. भूमि पूजन के दौरान जोन कमिश्नर सवीना अनंत, इंजिनियर,रवि नवरंग, आदर्श पवार, राज बंजारे, समाज के प्रमुख कामता रात्रे, विनय रात्रे, धीरेन्द्र रात्रे, परदेशी रात्रे, अमन रात्रे,दिलीप रात्रे, अजय गड़वाल, वीरेन रात्रे संजय रात्रे, सुरेश रात्रे व सूर्यवंशी समाज के सभी प्रमुख लोगो के उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ..



