स्वतंत्र अवाज विशेष
वार्ड पार्षद की कोशिशों से वार्डवासियों को लो ओल्टेज की समस्या से मिली निजात..
बिलासपुर नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 21 गुरु घासीदास नगर में लंबे समय से बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई थी, खासकर वॉर्ड के महंत बाड़ा इलाके में वोल्टेज की समस्या की वजह से लोग लंबे समय से परेशान हो रहे थे, जिससे बाद पार्षद ने वार्ड वासियों को लेकर बिजली ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई थी और अधिकारियों को बुलाकर वार्ड में भी समस्या से अवगत कराया गया था, वार्ड में लगातार हो रही बिजली की परेशानियां से पार्षद की सीमा की कोशिशें के बाद बिजली विभाग की टीम ने समस्या को ठीक किया, जिसके बाद वार्ड के अंतर्गत आने वाले महंत बाड़ा के गली क्रमांक 1, 2, 3 में फैली बिजली की वोल्टेज समस्या से लोगों को निजात मिला है, बता दे कि, वार्ड पार्षद सीमा ने इससे पहले भी वार्ड में अलग-अलग स्थान में प्रकाश व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंप चुकी है, लगातार वार्ड में फैली समस्याओं को लेकर सीमा सजग रहती है और वार्ड वासियों को ऐसी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए प्रयासरत रहती हैं..



