स्वतंत्र अवाज विशेष
अध्यक्ष सचिव और सदस्यों के पद को हटाया गया.. इस वर्ष बिलासपुर में सामूहिक समिति करेगी छठ पूजा का आयोजन..
बिलासपुर– एशिया का सबसे बड़ा स्थाई छठ घाट बिलासपुर में स्थित है और हर वर्ष यहां धूमधाम से छठ के पर्व को मनाया जाता है इस वर्ष छठ पूजा के लिए आज बैठक बुलाई गई थी, जिसमें सभी सदस्यों ने सामूहिक बैठक के दौरान सामूहिक समिति द्वारा छठ पर्व के आयोजन पर सहमति जताई.. बैठक में छठ घाट आयोजन के दौरान अध्यक्ष सचिव समेत सभी पदों को निरस्त करते हुए इस वर्ष समिति द्वारा आयोजन और संचालन का निर्णय लिया गया है.. छठ पूजा के दौरान आयोजन और संचालन के लिए कार्यालय का निर्माण कराया गया है जिसका कल उद्घाटन किया जाएगा.. बैठक में निर्णय लिया गया है कि जो भी व्यक्ति छठ पूजा के दौरान सेवा देना चाहता है वह स्वेच्छा से अपना नाम दर्ज कर सकता है.. बता दे की बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र में स्थित छठ घाट में हजारों की संख्या में लोग छठ पर्व मनाने पहुंचते हैं इस दौरान हर वर्ष छठ समिति द्वारा सारे व्यवस्थाओं को आयोजित किया जाता है और इसके साथ उनका संचालन भी किया जाता है..



