स्वतंत्र अवाज विशेष

अवैध शराब पर आबकारी विभाग बिलासपुर की बड़ी कार्रवाई..162 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 3300 कि.ग्रा. महुआ लहान जप्त..

बिलासपुर– आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 162 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 3300 कि.ग्रा. महुआ लहान जप्त किया है.. कलेक्टर बिलासपुर अवनीश कुमार शरण के निर्देश तथा सहायक आयुक्त आबकारी जिला बिलासपुर नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी छबि पटेल के नेतृत्व में बिल्हा क्षेत्र में अवैध मदिरा विक्रेताओं  पर कार्यवाही की गई, जिसमें ऋषि बघेल निवासी उड़ेला से 08 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, इसके अलावा सरोज कोशले निवासी उमरिया थाना बिल्हा से 04 लीटर महुआ शराब बरामद की गई है,  चकरभाटा से 150 लीटर महुआ शराब एवं 3300 किग्रा महुआ लहान बरामद किया गया है, आरोपीयों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.. उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक अनिल पाण्डेय, वीरभद्र जायसवाल का विशेष योगदान रहा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!