स्वतंत्र अवाज विशेष

रोटरी क्लब बिलासपुर, अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद व लायंस क्लब बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण.. 125 लोगों को कृत्रिम पैर के जरिए मिलेगा नया जीवन..

बिलासपुर– निशुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यरोपण शिविर 26 सितंबर से 30 सितंबर तक गीता देवी रामचंद्र अग्रवाल विकलांग अस्पताल मोपका में शुभारंभ किया गया, यह कार्यक्रम रोटरी क्लब बिलासपुर, अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद व लायंस क्लब बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण किया जाएगा.. इस शिविर में 125 लाभार्थी जिनके पैर लगने हैं, शिविर में आकर पंजीयन कराया, शिविर में लाभार्थी द्वारा पंजीयन तथा मेडिकल जांच जो कि डा अजय पंड्या सर्जन के द्वारा किया गया है है और जिन्हें उपयुक्त पाया उन लाभार्थियों के पैरों का माप लिया गया। कुछ लाभार्थियों के पंजे ठीक ना होने के कारण उनके लिए विशेष बूट प्रदान किया जाएगा, जिनके पैर बीमारी से टेढ़े-मेढ़े हो गए उनको भी कैलीपर तथा कृत्रिम पर लगाए जाएंगे..
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ संजय शुक्ला पुलिस महानिदेशक बिलासपुर ने इस कार्यक्रम के प्रयास के लिए रोटरी क्लब बिलासपुर अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद लायंस क्लब बिलासपुर तथा सभी कार्यकर्ताओं को इस मानव सेवा के इतने बड़े कैंप के आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने इस प्रयास के लिए सभी की प्रशंसा की एवं भविष्य में यदि और इस तरह के आयोजन हो तो वह इसमें व्यक्तिगत रूप से सहर्ष सहायता करने का भी आश्वासन दिया.. रोटरी क्लब के अध्यक्ष पवन नालोटिया ने कार्यक्रम के रूप रेखा की जानकारी दी.. 

अधिकतर लाभार्थी बिलासपुर जिले के बाहर के लोग आए हैं जिनको रहने की यदि कोई दिक्कत हो तो उसकी भी व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था, चाय नाश्ता कि सारी व्यवस्था की गई है, मदन मोहन अग्रवाल राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय चेतना परिषद ने सभी दानदाताओं का दिल से आभार व्यक्त किया और यह भी संदेश दिया कि जब भी उन्होंने ऐसे कार्यक्रम की योजना बनाई बहुत दानदाताओं ने अपने स्वेच्छा से सहभागिता की और भविष्य में भी अपनी सेवाओं के लिए आश्वासन देते रहें..  शैलेश बाजपेई अध्यक्ष लायंस क्लब बिलासपुर ने क्लब की ओर से जो भी संभव मदद होगा उसे पूरा करने का आश्वासन दिया..
पंजीयन कार्य के लिए एक टीम सतत कार्यरत थी पंजीयन कार्य में डॉ राकेश सक्सेना रोटे अमित चक्रवर्ती, शैलजा शुक्ला अनिल अग्रवाल सभी ने मिलकर पंजीयन कार्य किया।शिविर में लाभार्थियों एवं उनके परिजनों के लिए भी भोजन एवं चाय नाश्ते की व्यवस्था सतत की गई इस कार्यक्रम में लायंस क्लब के सचिव मुकेश महलवाला लायंस के किशन बुधिया नरेश लिख्मनिया अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के डीपी गुप्ता राजेंद्र अग्रवाल विद्या केडिया तथा लायंस क्लब के प्रितपाल सिंह बाली रोटरी क्लब से सतीश शाह ,पायल लाठ, सुनील सुल्तानिया आशीष अग्रवाल सारी व्यवस्थाओं की सुचारू रूप से संचालन किया है, जिन लाभार्थियों के माप लिए गए हैं उनको दिनांक 29 सितंबर एवं 30 सितंबर को उनके कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण किए जाएंगे तथा यदि किसी तरह की परेशानियां दिक्कत हो उनकी भी जांच कर ठीक करके उन्हें सभी लाभार्थियों को घर भेजा जाएगा, प्रभा फूट के स्वयंसेवक जो गुजरात से आए हैं वे सब कृत्रिम पैर को बनाने की प्रक्रिया में अब जुड़ गए हैं जो की दिन-रात का काम है, यह सेवा भावना बहुत ही सराहनीय है। जिस प्रकार हम अपने लाभार्थियों को स्वाभाविक चलने फिरने में मदद मिले यह एक सुखद अनुभव है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!