स्वतंत्र अवाज विशेष
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01 द्वारा कांग्रेस भवन में 27 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का जारी किया गया पोस्टर ..
बिलासपुर– ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01 द्वारा आज कांग्रेस भवन में 27 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का पोस्टर जारी किया गया.. इस दौरान शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, प्रवक्ता अभय नारायण राय, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक, राकेश शर्मा, ऋषि पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन, विनोद साहू,आदित्य दीक्षित, शेरू असलम, महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश, स्वर्णा शुक्ला, शेख निजामुद्दीन, वीरेंद्र सारथी, अयाज़ खान, मोह अयूब,बबलू मगर, विशाल सोनी, शाहनवाज़ खान, हर्ष गुप्ता,आदि उपस्थित थे..
बिलासपुर महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश ने कहा कि, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध, साय सरकार की विफलताए, बलौदा बाजार अग्नि कांड, लोहारिडीह हत्या कांड जैसे गम्भीर घटनाओ के बाद भी साय सरकार की ढुल मूल नीति के विरोध में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा निकालने का निणर्य लिया है.. जिसमे पूरे प्रदेश से कांग्रेसजन शामिल होंगे, आज यात्रा की पोस्टर जारी किया गया है..
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि, 9 माह की सरकार के हिस्से में केवल अपराध, मर्डर, लूटपाट, रेप, चैन स्किंग जैसी घटनाएं है, लोहारिडीह और बलौदा बाजार की घटनाएं समाज को झकझोर करने वाली है, अपराधी बाहर घूम रहे है, निर्दोष जेल में है, लोहारिडीह की हत्या कांड में एक समाज के ही लोग मारे गए, उस पर पुलिस की बर्बरता ,से लोग डरे, सहमे है.. मुख्यमंत्री बिलासपुर सम्भाग को सबसे कम अपराध वाले क्षेत्र बता रहे है जबकि विधानसभा मे सरकार ने एक प्रश्न में बताया कि जनवरी से जून तक केवल बिलासपुर जिले में 123 रेप हुए है, इससे समझा जा सकता है कि छत्तीसगढ़ में अपराध की क्या स्थिति है? 27 सितम्बर को बिलासपुर जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन पदयात्रा में शामिल होने के लिए जाएंगे..



