स्वतंत्र अवाज विशेष

नगर पालिका बोदरी बह रही बदलाव की बयार.. अध्यक्ष प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा तो पार्षद प्रत्याशी श्याम गुड्डू आर्य को मिल रहा जनता का आशीर्वाद.

बिलासपुर– जिले के बिल्हा विधानसभा में स्थित बोदरी नगर पालिका में अध्यक्ष प्रत्याशी के पद पर आम आदमी पार्टी ने नीलम विजय वर्मा को मैदान में उतारा है जो लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के जरिए जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर रही है.. लगातार जनसंपर्क के जरिए एक-एक व्यक्ति से मिलकर आम आदमी पार्टी द्वारा जारी किए गए गारंटी कार्ड और विकास के रोड मैप को समझने का काम नीलम द्वारा किया जा रहा है, इतना ही नहीं क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 08 से श्याम गुड्डू आर्य को क्षेत्र में अपार जन समर्थन प्राप्त हो रहा है..
 जनसंपर्क अभियान के दौरान श्याम गुड्डू आर्य ने कहा कि, क्षेत्र के विकास के लिए पार्टी ने जो गारंटी कार्ड जारी किया है उसे चुनाव खत्म होते ही शुरू कर दिया जाएगा, एक विकसित व्यवस्थित सुसज्जित और मूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण बोदरी नगर पालिका बनाने का जो सपना आम आदमी पार्टी देख रही है, उसमें जनता का आशीर्वाद मिल रहा है और यह आशीर्वाद वोट में भी तब्दील होगा क्योंकि लंबे समय से रोड सड़क बिजली पानी की व्यवस्था बोदरी नगर पालिका में अच्छी नहीं है अब आम आदमी पार्टी के द्वारा बेहतर और विकसित बोदरी बनाने का काम किया जाएगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!