स्वतंत्र अवाज विशेष

हरेली को लेकर प्रदेशभर में उत्साह, सी मार्ट में लोग खरीद रहे गेड़ी.. महिला जिला अध्यक्ष ग्रामीण ने दी हरेली बधाई..

पूरे छत्तीसगढ़ में सोमवार को हरेली का त्यौहार मनाया जाने वाला है इसे लेकर लोगों के बीच जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे सी मार्ट में बड़ी संख्या में लोग गेड़ी खरीदने पहुंच रहे हैं.. मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा हरेली त्यौहार को लेकर छुट्टी की घोषणा की गई है आज बड़ी संख्या में लोग सी मार्ट पहुंचे जहां गेड़ी खरीद कर उस पर चलते दिखाई दिए बिलासपुर महिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश ने समस्त प्रदेशवासियों को हरेली त्यौहार की शुभकामनाएं प्रेषित की है इसके अलावा उन्होंने आज सी मार्ट से गेड़ी खरीद कर उसे चलाया.. ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने कहा कि हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार माना जाता है और यहीं से त्योहारों की परंपरा भी शुरू हो जाती है इसलिए इस दिन सभी को गेड़ी चढ़कर छत्तीसगढ़ के पहले त्यौहार को मनाना चाहिए..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!