ई केवाईसी में लापरवाही, राशन वितरण और बारदाना जमा न करने पर पुड्डू और मिट्ठू नवागांव और जरौंधा की सरकारी उचित मूल्य दुकानें निलंबित.

बिलासपुर– सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में लापरवाही और उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम कोटा ने पुड्डू और मिट्ठू नवागांव की शासकीय उचित मूल्य दुकानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, दोनों दुकानों पर केवाईसी न कराने, धान खरीदी के लिए खाली बारदाना उपलब्ध न कराने और समय पर राशन वितरण में अनियमितता बरतने जैसे गंभीर आरोप पाए गए थे..
दुकान संचालक लाभार्थियों की ई-केवाईसी नहीं कर रहे,
धान खरीदी के लिए खाली बारदाना उपलब्ध नहीं कराया जा रहा,
समय पर राशन वितरण नहीं किया जाता,
वितरण प्रक्रिया में अनियमितता और मनमानी की जा रही है,
शिकायत करने पर भी सही सुधार नहीं हुआ..
लगातार शिकायतों के बाद प्रशासन ने मामले की जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए, जांच रिपोर्ट में उजागर हुई अनियमितताएँ.. एसडीएम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार.. पुड्डू की दुकान में खाद्यान्न वितरण में अत्यधिक अनियमितता, उपभोक्ताओं से बार-बार केवाईसी के नाम पर टालमटोल, बारदाना प्रदाय में देरी, समय पर दुकान संचालन न करना, जैसी बातें सामने आईं..वहीं मिट्ठू नवागांव में भी 15 नवंबर तक राशन वितरण न करना, केवाईसी में लापरवाही और उपभोक्ताओं की शिकायतों की लगातार अनदेखी पाई गई..
एसडीएम ने दोनों दुकानों को किया निलंबित..
जांच रिपोर्ट मिलते ही एसडीएम ने दोनों दुकानों को तुरंत निलंबित कर दिया, प्रशासन का कहना है कि PDS जैसी महत्वपूर्ण योजना में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है..
तखतपुर की जरौंधा दुकान भी निलंबित..
तखतपुर ब्लॉक की जरौंधा शासकीय उचित मूल्य दुकान को भी निलंबित किया गया है, जिसमें समय पर खाद्यान्न वितरण न करना, केवाईसी में उदासीनता, बारदाना उपलब्ध न कराने की पुष्टि हुई..
उपभोक्ताओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी..
दुकानों के निलंबन के बाद प्रशासन वैकल्पिक दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को आवश्यक राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर रहा है ताकि किसी हितग्राही को परेशानी का सामना न करना पड़े..



