SECL–SECR संयुक्त समीक्षा बैठक.. CERL, CEWRL एवं रेल डिस्पैच प्रदर्शन पर व्यापक चर्चा..
CMD SECL हरीश दुहन तथा GM SECR तरुण प्रकाश की संयुक्त अध्यक्षता में आज एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई..

बिलासपुर– CMD SECL हरीश दुहन तथा GM SECR तरुण प्रकाश की संयुक्त अध्यक्षता में आज एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें CERL, CEWRL तथा SECL के समग्र परिचालन प्रदर्शन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में CMD IRCON हरि मोहन गुप्ता, CMD RITES राहुल मित्तल, SECL एवं SECR के वरिष्ठ नेतृत्व तथा IPRCL के प्रतिनिधि उपस्थित रहे..

बैठक में SECL के वर्तमान प्रदर्शन, रेल-डिस्पैच क्षमता बढ़ाने के रोडमैप एवं प्रमुख रेल-लिंक अवसंरचना परियोजनाओं की स्थिति पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया, CERL एवं CEWRL के समयबद्ध निर्माण में आ रही बाधाओं की पहचान करते हुए इन्हें शीघ्र गति से पूर्ण करने हेतु IRCON, RITES और IPRCL के बीच घनिष्ठ समन्वय पर विशेष जोर दिया गया..
SECL और SECR, दोनों ने यह पुनः सुनिश्चित किया कि कोयला लॉजिस्टिक्स को निर्बाध, कुशल और समयबद्ध बनाए रखने के लिए आपसी सहयोग और तालमेल को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी..
बैठक के समापन पर यह बताया गया कि SECL ने नवंबर 2025 में 1,767 रेक लोडिंग कर अपने इतिहास का सर्वश्रेष्ठ मासिक रेल-डिस्पैच प्रदर्शन दर्ज किया, जिसकी सराहना GM SECR द्वारा की गई..



