स्वतंत्र अवाज विशेष

ट्रांसफार्मर में लगी आग की चिंगारी ने जलाया फर्नीचर शोरूम.. मानसून से पहले खुली बिजली विभाग की पोल..

बिलासपुर में बिजली व्यवस्था किस तरह से लचर इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, भरी गर्मी घंटों मेंटेनेंस के नाम पर बिजली बंद करने के बाद भी शहर में बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है.. बिजली विभाग की लापरवाही का एक और उदाहरण आज देखने को मिला जहां व्यापार विहार स्थित ट्रांसफार्मर में थोड़ी सी हवा बारिश की वजह से आग लग गई और उस आग की चिंगारी ने फर्नीचर शोरूम को अपनी जद में ले लिया.. आग लगने की सूचना क्षेत्र में हड़कंप मच गया.. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में तारबाहर थाने और दमकल को सूचना दी लेकिन जब तक दमकल मौके पर पहुंच जाता तब तक आज ब्यावर रूप ले चुकी थी.. व्यापार विहार में दामरो फर्नीचर शो रूम के सामने स्थित ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हुआ जिसकी वजह से ट्रांसफार्मर में आग लग गई और इसकी चिंगारी फर्नीचर शोरूम तक जा पहुंची शोरूम के कर्मचारियों के लाख कोशिश के बाद भी आग नहीं बुझी जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस और दमकल को सूचना दी गई घंटो तक आग बुझाने की कोशिश से जारी रही..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!